• Latest
  • Trending
  • All
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर योगी सरकार मुस्तैद, एसटीएफ के राडार पर 1541 अपराधी

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर योगी सरकार मुस्तैद, एसटीएफ के राडार पर 1541 अपराधी

August 21, 2024
रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

July 21, 2026
स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

July 20, 2026
डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

July 17, 2026
आधारशिला परिसर में वृक्षारोपण बना सतत जनभागीदारी का अभियान

आधारशिला परिसर में वृक्षारोपण बना सतत जनभागीदारी का अभियान

July 17, 2026
सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

July 15, 2026
हर बच्चा विद्यालय तक पहुँचे, शिक्षा से कोई न रहे वंचित- जिलाधिकारी

हर बच्चा विद्यालय तक पहुँचे, शिक्षा से कोई न रहे वंचित- जिलाधिकारी

July 15, 2026
अधिष्ठापन समारोह

अधिष्ठापन समारोह

July 9, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल

July 8, 2026

July 2, 2026
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

June 30, 2026
तेज रफ्तार डंफर ने महिला को कुचला

तेज रफ्तार डंफर ने महिला को कुचला

June 29, 2026
जिला कारागार रायबरेली के प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उदघाटन

जिला कारागार रायबरेली के प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उदघाटन

June 28, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Wednesday, July 22, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर योगी सरकार मुस्तैद, एसटीएफ के राडार पर 1541 अपराधी

by News Editor
August 21, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर योगी सरकार मुस्तैद, एसटीएफ के राडार पर 1541 अपराधी
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

– 67 जिलों में 23 से 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त को होगी प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती
परीक्षा

– यूपी पुलिस के रिक्त 60,244 आरक्षी पदों पर चयन के लिए 1154 केंद्रों पर होगी परीक्षा

– 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल, सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम

– पिछले 12 वर्षों से पेपर लीक और सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर विशेष नजर

– नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अब तक 48 लाख अभ्यर्थियों का किया गया आधार सत्यापन

लखनऊ, 20 अगस्त: योगी सरकार ने प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस की भर्ती परीक्षा को सकुशल
संपन्न कराने के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। सीएम योगी के निर्देश पर 60,244 आरक्षियों के पदों पर
चयन के लिए होने वाली इस परीक्षा को प्रदेश के 67 जिलों में 23 से 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त को
आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता
इंतजाम किये गये हैं। इसके तहत यूपी पुलिस और एसटीएफ 15 सौ से अधिक ऐसे अपराधियों पर लगातार
नजर रख रही है, जो पिछले 12 वर्षों से पेपर लीक और सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। परीक्षा
को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए अब तक 48 लाख अभ्यर्थियों का आधार सत्यापन कराया जा चुका है
जबकि शेष की सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा संदिग्ध अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र
पर ही ईकेवाईसी की व्यवस्था की जा रही है। इनकी परीक्षा के बाद भी स्कूटनी की जाएगी। वहीं 23 अगस्त
को होने वाली परीक्षा के लिए मंगलवार से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट
कार्ड डाउनलोड होना शुरू हो गये हैं। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि के तीन दिन पहले से अपना एडमिट कार्ड
डाउनलोड कर सकते हैं।

अब तक 48 लाख अभ्यर्थियों का आधार सत्यापन पूरा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप परीक्षा की शुचिता को बरकरार रखने के लिए सरकारी और सरकारी
सहायता प्राप्त स्कूलाें को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रदेश के 67 जिलों में परीक्षा के लिए 1174 केंद्र
बनाए गए हैं, जो सभी शहर में ही स्थित हैं। यहां पर पांच दिनों में दो पॉली में 48,17,441 अभ्यर्थी परीक्षा
देंगे। इन जिलों में सकुशल परीक्षा कराने के लिए हर जिले में दो नोडल नियुक्त किये गये हैं, जिसमें जिला
प्रशासन के एडीएम और पुलिस के एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी

पिछले 25 दिनों से लगातार बोर्ड के टच में हैं। इसके अलावा बोर्ड की ओर से हर जिले में ऑब्जर्वर नियुक्त
किये गये हैं। इनमें एसपी, एएसपी और डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अब तक 48 लाख अभ्यर्थियों का आधार सत्यापन कराया जा चुका है। इस
दौरान 20 हजार संदिग्ध अभ्यर्थी पाये गये हैं। इन सभी को परीक्षा के दिन केंद्र पर सप्लीमेंट्री कागज (पैन
कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट) के साथ ढाई घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं। इन सभी का परीक्षा
केंद्र पर ईकेवाईसी किया जाएगा। इसके बाद भी इन्हे परीक्षा की अनुमति दी जाएगी। इन सभी अभ्यर्थियों की
परीक्षा के बाद भी स्कूटनी की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों में लगाई गईं 17 हजार दीवार घड़ियां
बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके लिए पिछले 20 दिनों
से यूपी पुलिस और एसटीएफ 1541 ऐसे अपराधियों पर लगातार नजर रख रही है, जो पिछले 12 वर्षों से पेपर
लीक और सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। इन सभी अपराधियों की लिस्ट यूपी पुलिस और
एसटीएफ को बोर्ड की ओर से मुहैया करायी गई है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से टेलीग्राम के करीब 10
चैनल पर सक्रिय ठगी के गिरोह की जानकारी भी एसटीएफ और यूपी पुलिस से साझा की गयी है ताकि उनके
खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को इन ठगों से सावधान रहने के लिए वेबसाइट
और सोशल मीडिया के जरिये अलर्ट किया जा रहा है।

दोपहर 1 बजे तक करीब 4 लाख एडमिट कार्ड डाउनलोड
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अभ्यर्थियों को कई तरह की
सहूलियतें भी दी गयी हैं। इसके तहत किसी भी अभ्यर्थी से यूपी की रोडवेज बसों में किराया नहीं लिया
जाएगा। उनका एडमिट कार्ड ही उनका टिकट होगा। इसके लिए उन्हे अपने एडमिट कार्ड की छायाप्रति कंडक्टर
को देनी होगी। इसके अलावा योगी सरकार की ओर से पहली बार परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के टाइम
मैनेजमेंट के लिए परीक्षा केंद्र के सभी 17 हजार कमरों में दीवार घड़ी लगायी गयी है। इतना ही नहीं, उनकी
डिमांड पर योगी सरकार की ओर से सभी अभ्यर्थियों को 5 मिनट एक्स्ट्रा ओएमआर सीट भरने के लिए दिये
जा रहे हैं। वहीं 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए मंगलवार से बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड
डाउनलोड होना शुरू हो गये हैं। 20 अगस्त को दोपहर एक बजे तक 3,56,918 अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड
डाउनलोड कर चुके हैं। जबकि 4 लाख 60 हजार अभ्यर्थी दो पॉली में परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि सभी
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि के तीन दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं।

Related

Share205Tweet128Share51Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

July 21, 2026
स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

July 20, 2026
डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

July 17, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In