• Latest
  • Trending
  • All
सीएम योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

सीएम योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

August 17, 2024
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

September 5, 2026

September 5, 2026
15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

September 3, 2026
, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

September 2, 2026
शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

September 1, 2026
क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

August 30, 2026
पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

August 27, 2026
श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा मंशानाथ मन्दिर बिलग्राम का किया निरीक्षण.

श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा मंशानाथ मन्दिर बिलग्राम का किया निरीक्षण.

August 18, 2026
प्रेम विवाह के विरोध में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया

प्रेम विवाह के विरोध में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया

August 16, 2026
55 वर्षीय महिला मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु मामला

55 वर्षीय महिला मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु मामला

August 13, 2026
रायबरेली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

रायबरेली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

August 12, 2026
महाराष्ट्र के आश्रम स्कूल में आधी रात को घुसा जहरीला सांप…सो रहीं 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौत

महाराष्ट्र के आश्रम स्कूल में आधी रात को घुसा जहरीला सांप…सो रहीं 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौत

August 10, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Tuesday, September 8, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

सीएम योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

by News Editor
August 17, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
सीएम योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
523
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

अंबेडकरनगर और अयोध्या में होने जा रहे जनपद स्तरीय रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को मिलेंगी
नौकरियां

18 अगस्त को अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में होगा वृहद रोजगार मेला का आयोजन

रोजगार मेला में 50,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का चयन करने को 100 से अधिक प्रतिष्ठित
कंपनियां रहेंगी मौजूद

17 अगस्त को अंबेडकर नगर में करीब 50 कंपनियां प्रदान करेंगी 21,000 से अधिक रोजगार के अवसर

कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो सकते हैं मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ

एक्सेंचर, अडाणी, बजाज ऑटो, फ्लिपकार्ट, होंडा, लावा, नोकिया, सुजुकी और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां करेंगी
शिरकत

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईटीआई के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता छात्रों के साथ ही अन्य सामान्य
विद्यार्थी भी कर सकेंगे प्रतिभाग

साढ़े सात वर्षों में साढ़े छह लाख से अधिक सरकारी और दो करोड़ निजी नौकरियां उपलब्ध कराने में सफल
रही है योगी सरकार

लखनऊ, 16 अगस्त। उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार को रफ्तार देने के लिए योगी सरकार निरंतर नए-नए
कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 17 और 18 अगस्त को
क्रमशः अंबेडकरनगर और अयोध्या में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 150
प्रतिष्ठित कंपनियां 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करने जा रही हैं। महत्वपूर्ण बात ये भी है कि
रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश
कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा प्रशिक्षण एवं सेवा योजन निदेशालय और
एमएसएमई विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। रोजगार मेला प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक

आयोजित होगा तथा इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईटीआई के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता छात्रों के साथ
ही अन्य सामान्य विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकेंगे।

युवाओं के कौशल को मिलेगा मुकाम
प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव
अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणर्थियों को
प्रशिक्षण उपरांत सेवायोजित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसी क्रम में इन
रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 18 अगस्त को अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि
विश्वविद्यालय, कुमारगंज में यह वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस वृहद रोजगार मेला में
50,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का चयन करने के लिए 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां
उपलब्ध रहेगी। इन कंपनियों में एक्सेंचर, अडाणी, बजाज ऑटो, चैंबर ऑफ इंडियन एमएसएमई, फ्लिपकार्ट, होंडा,
लावा इंटरनेशनल लि. मिंत्रा, नोकिया, केस कॉर्प, सुजुकी मोटर्स, स्विगी और टाटा मोटर्स प्रमुख होंगी।

दिग्गज कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
इससे पूर्व, 17 अगस्त को अंबेडकरनगर के देव इंद्रावती महाविद्यालय कैंपस, कटेहरी में भी वृहद रोजगार मेला
का आयोजन कराया जाना निर्धारित किया गया है। इस रोजगार मेले में 21,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष
युवाओं का चयन करने के लिए 46 प्रतिष्ठित कंपनियां उपलब्ध रहेंगी। इन कंपनियों में बारबरीक नेशन, चेंबर
ऑफ इंडियन एमएसएमई, फ्लिपकार्ट, लावा इंटरनेशनल, ओरियो बिस्कुट्स और केस कॉर्प प्रमुख रूप से शामिल
होंगी। यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई अंबेडकरनगर एवं जिला
सेवायोजन एवं उपायुक्त उद्योग विभाग अंबेडकरनगर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। जनपद
स्तरीय रोज़गार मेले में इच्छुक युवक और युवतियां अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करके तथा अपने
अपने बायोडाटा एवम शैक्षिक दस्तावेजों के साथ इस सुनहरे अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।

साढ़े 7 वर्ष में साकार हुए युवाओं के सपने
योगी सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त करने के
लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से उनके कौशल विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए
जा रहे हैं। सरकार की योजना 2024 में इन रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी
कंपनियों में नियोजित करने की है। योगी सरकार के प्रयासों का ही असर है कि साढ़े सात वर्षों में साढ़े छह
लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफलता मिली है तो वहीं संविदा के माध्यम से 3.75 लाख
से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है। वहीं, दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र/एमएसएमई के अंतर्गत
रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

Related

Share209Tweet131Share52Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

September 5, 2026

September 5, 2026
15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

September 3, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In