• Latest
  • Trending
  • All
अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामला

अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामला

August 4, 2024
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

July 24, 2026
रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

July 21, 2026
स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

July 20, 2026
डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

July 17, 2026
आधारशिला परिसर में वृक्षारोपण बना सतत जनभागीदारी का अभियान

आधारशिला परिसर में वृक्षारोपण बना सतत जनभागीदारी का अभियान

July 17, 2026
सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

July 15, 2026
हर बच्चा विद्यालय तक पहुँचे, शिक्षा से कोई न रहे वंचित- जिलाधिकारी

हर बच्चा विद्यालय तक पहुँचे, शिक्षा से कोई न रहे वंचित- जिलाधिकारी

July 15, 2026
अधिष्ठापन समारोह

अधिष्ठापन समारोह

July 9, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल

July 8, 2026

July 2, 2026
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

June 30, 2026
तेज रफ्तार डंफर ने महिला को कुचला

तेज रफ्तार डंफर ने महिला को कुचला

June 29, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Saturday, July 25, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामला

by News Editor
August 4, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राज्य
0
अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामला
516
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

फुल एक्शन में योगी सरकार, आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर

– खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आरोपी की बेकरी पर की सेम्पलिंग

– पीड़िता को धमकाने के आरोप में तीन पर दर्ज हुई एफआईआर

अयोध्या, 4 अगस्त। भदरसा कस्बे में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को लेकर अब योगी सरकार
पूरे एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े फरमान के बाद जिला प्रशासन ने घटना के
मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी बेकरी में सेम्पलिंग कराकर खाद्य पदार्थ के पांच नमूने
सील किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। उधर तहसील प्रशासन की जांच मे आरोपी की बेकरी तालाब
की भूमि पर पाए जाने के बाद तहसील प्रशासन ने बेकरी निर्माण इकाई पर बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त
करा दिया। 10 बजे बेकरी पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल
लिए और ए-वन नाम की बेकरी को सील कर दिया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन मानिक चन्द्र सिंह
ने बताया कि सेम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता को धमकाने के मामले में तीन पर एफआईआर
अयोध्या के भदरसा में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता को धमकाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की
तहरीर पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग 11 बजे तीन लोग
महिला अस्पताल पहुंचे। इनमें भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा व
एक अन्य शामिल रहे। परिजनों के अनुसार पहले उन लोगों ने सुलह समझौता का दबाव बनाया। इनकार करने
पर निपट लेने की धमकी देकर चले गए। पिपरी गांव निवासी राम सेवक दास की ओर से भारतीय न्याय
संहिता के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में दर्ज कराई गई एफआईआर मे यह कहा गया है कि पीड़िता की हत्या के
इरादे से ये लोग अस्पताल पहुंचे थे।

मंत्री संजय निषाद ने पीड़िता से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री डॉ संजय निषाद शनिवार को अयोध्या जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां
उन्होंने पीड़ित नाबालिग बच्ची से मुलाकात कर उसे हर प्रकार से सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने आरोपियों
के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संजय निषाद ने पत्रकारों से बातचीत
करते हुए कहा कि अखिलेश का पीडीए प्रेम झूठा साबित हो रहा है। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे
इनकी जीत हुई है। इसी कारण ये अपराधी को बचा रहे हैं। घटना पर उनका मुंह नहीं खुल रहा है। मैंने पीड़िता
के लिए सदन में आवाज उठाई। जब तक आरोपी को फांसी पर नहीं लटकवा देते, तब तक पीड़िता के लिए

लड़ाई लड़ेंगे तो हम सपा कार्यालय के सामने धरना करेंगे। उन्होंने कहा मोईद खान भदरसा से सपा का नगर
अध्यक्ष है। वह सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी भी है। मोईद की भदरसा में कई प्रॉपर्टी हैं। मेन रोड पर
उसकी बेकरी शॉप है। उसके एक मकान में बैंक भी संचालित हो रहा है। इसके अलावा कई दुकानें भी हैं, जो
किराए पर दे रखी हैं, जिस चौकी पर पीड़िता की मां शिकायत करने पहुंची थी। वह मोईद खान के घर में ही
चल रही थी।

बॉक्स
मायावती ने योगी सरकार की करवाई को सराहा, अखिलेश के डीएनए टेस्ट की डिमांड पर उठाए सवाल

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या में नाबालिग से सामूहिक
दुष्कर्म के मामले में योगी सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया है। वहीं उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
के आरोपियों के डीएनए जांच की मांग पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि समाजवादी पार्टी को बताना
चाहिए कि उनके समय में कितने ऐसे आरोपियों के खिलाफ डीएनए टेस्ट कराए गये थे। मायावती ने सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि यूपी सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के
विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित, लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का डीएनए टेस्ट होना
चाहिये, इसे क्या समझा जाए। जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के
खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं। वहीं इसी मुद्दे पर एक और पोस्ट में इस घटना को दु:खद और चिंतित
करने वाला बताया है।

Related

Share206Tweet129Share52Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

July 24, 2026
रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

July 21, 2026
स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

July 20, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In