• Latest
  • Trending
  • All
9 साल में करीब 6 करोड़ यूपी के लोग गरीबी रेखा से बाहर आए

9 साल में करीब 6 करोड़ यूपी के लोग गरीबी रेखा से बाहर आए

January 16, 2024
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

June 5, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

June 4, 2026
ग्राम प्रधान गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे – अदिति सिंह

ग्राम प्रधान गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे – अदिति सिंह

June 3, 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड राही में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड राही में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

June 2, 2026

June 1, 2026
अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को मारी टक्कर

अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को मारी टक्कर

May 31, 2026
हिंदी पत्रकारिता : जनचेतना, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण की सशक्त आवाज

हिंदी पत्रकारिता : जनचेतना, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण की सशक्त आवाज

May 30, 2026
अवैध शराब पर आबकारी-पुलिस की छापेमारी

अवैध शराब पर आबकारी-पुलिस की छापेमारी

May 29, 2026
30 मई को होगा नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण

30 मई को होगा नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण

May 28, 2026
अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर होटल में जा घुसा

अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर होटल में जा घुसा

May 28, 2026
महिला उत्पीड़न के खिलाफ जोरदार ढंग से धरना-प्रदर्शन

महिला उत्पीड़न के खिलाफ जोरदार ढंग से धरना-प्रदर्शन

May 26, 2026
गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

May 24, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Saturday, June 6, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

9 साल में करीब 6 करोड़ यूपी के लोग गरीबी रेखा से बाहर आए

by News Editor
January 16, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य, विदेश
0
9 साल में करीब 6 करोड़ यूपी के लोग गरीबी रेखा से बाहर आए
512
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

नीति आयोग की रिपोर्ट ने डबल इंजन सरकार के प्रयासों पर लगाई मुहर

खत्म हुआ लीकेज तो अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचीं योजनाएं

अंत्योदय के संकल्प के साथ करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का सपना हो रहा साकार

लखनऊ, 16 जनवरी। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का राज्य बनाने के साथ ही प्रदेश में
गरीबी के खिलाफ किए जा रहे सीएम योगी के प्रयास असरकारी साबित हो रहे हैं। नीति आयोग के डिस्कशन
पेपर ' मल्‍टीडायमेंशनल पावर्टी इन इंडिया सिन्‍स 2005-06' के निष्कर्ष इसकी गवाही दे रहे हैं। इसके अनुसार
उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के दौरान 5.94 करोड़ लोगों के बहुआयामी गरीबी से बाहर निकलने के साथ
गरीबों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सीएम
योगी की प्रदेश में अंत्योदय के संकल्प के साथ करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाकर मुख्य धारा में
शामिल करने की नियोजित कोशिशों का प्रतिफल है और यह नए यूपी की तस्वीर भी पेश कर रहा है।

डबल इंजन की सरकार में खत्म हुआ लीकेज
रिपोर्ट पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश में 2013-14 में जहां 42.59 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे निवास कर
रहे थे तो वहीं 2022-23 में यह आंकड़ा घटकर 17.40 प्रतिशत पर आ गया। इसके अनुसार इन 9 वर्षों में उत्तर
प्रदेश के अंदर कुल मिलाकर 593.69 लाख (करीब 5.94 करोड़) लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। यह निष्कर्ष
डबल इंजन सरकार के बीच समन्वय को दर्शाता है। 2017 से पहले जहां केंद्र और राज्य सरकारों के बीच
समन्वय की कमी थी तो वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद डबल इंजन सरकार ने सभी लीकेज
बंद कर दिए। केंद्र की योजनाएं प्राथमिकता के साथ प्रदेश में लागू की गईं। उदाहरण के तौर पर पहले आवास
की मांग ही नहीं की जाती थी, जबकि डबल इंजन की सरकार ने 2017 से अब तक प्रदेश में लाखों महिलाओं
को उनके मकान का मालिक बनाया है। जगह-जगह बेईमान और भ्रष्ट लोग बैठे थे, उन्हें डबल इंजन सरकार ने
किनारे किया। भ्रष्टाचार पर प्रहार किया गया, जातिवाद और भेदभाव को खत्म कर योजनाओं को अंतिम
पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया गया। युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के
ईमानदार प्रयास किए गए, जिससे यूपी विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ने में सफल रहा। गरीब
कल्याण की योजनाएं पूरे प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं।

बीमारू राज्य से बाहर आकर बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना यूपी
नीति आयोग के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आकर देश की
दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है। यूपी वन ट्रिलियन

डॉलर की इकॉनमी बनने की ओर अग्रसर है। यह एक सामूहिक प्रयास से संभव हो रहा है। आंकड़ों के हवाले से
देखें तो, कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बीते 2-3 वर्ष पूरे विश्व और देश में आर्थिक मंदी रही। इसके
बावजूद, प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ता के साथ अपनी ग्रोथ को बनाए रखने में सफल रहा। यह डबल इंजन
सरकार की नियोजित और समन्वित प्रयासों का परिणाम ही है कि प्रदेश की वार्षिक आय में सतत बढ़ोतरी हो
रही है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरी है तो रेवेन्यू सरप्लस
स्टेट के रूप में राष्ट्रीय फलक पर यूपी को नई पहचान मिली।

बॉक्स
सीएम योगी ने उपलब्धि पर जताई खुशी,की पीएम मोदी की प्रशंसा
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने
एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह समावेशी विकास और परिवर्तनकारी आर्थिक सुधारों के प्रति हमारी अटूट
प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है। आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी। इसके साथ ही अगली
पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह प्रभावी शासन का एक उत्तम उदाहरण है। बहुआयामी गरीबी उन्मूलन की दिशा
में भारत की यात्रा में उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रणनीतिक पहल और नीतियों के साथ, यूपी
में 5.94 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का कार्य हुआ है, जिसने राष्ट्रीय उपलब्धि में
महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त और समृद्ध भारत के दृष्टिकोण से
बिल्कुल मेल खाता है। ये 'मोदी की गारंटी' है, जिस पर पूरा देश भरोसा करता है।'

Related

Share205Tweet128Share51Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

June 5, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

June 4, 2026
ग्राम प्रधान गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे – अदिति सिंह

ग्राम प्रधान गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे – अदिति सिंह

June 3, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In