• Latest
  • Trending
  • All
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

February 21, 2026
107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

February 16, 2026
महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

February 15, 2026
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

February 5, 2026
बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

February 2, 2026
हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

February 1, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

महाकुंभ 2025 से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे के रूप में यूपी को बड़ी सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

by News Editor
January 3, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात
2k
SHARES
5.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher
  • भारत का दूसरा सबसे लंबा द्रुतमार्ग होगा गंगा एक्सप्रेस-वे, 120 किमी प्रतिघंटे की होगी डिजाइन स्पीड
  • – देश के टॉप 10 लंबे एक्सप्रेस-वे में यूपी के चार, गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद हो जाएंगे पांच
  • – यूपी के 12 जिलों को हाई स्पीड ट्रैफिक से जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, लंबाई होगी 594 किमी

लखनऊ, 3 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी महाकुंभ 2025 से पहले उत्तर प्रदेश को एक और बड़ी
सौगात देने की तैयारी में हैं। देश के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे को साल के अंत तक संचालित करने के लिए
युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने यूपीडा के अधिकारियों को दिये हैं। उत्तर प्रदेश फिलहाल देश में
सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे वाला राज्य है। यहां 6 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं, जबकि 7 निर्माणाधीन हैं। इनमें गंगा
एक्सप्रेस-वे सीएम योगी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है। गंगा एक्सप्रेस-वे की प्रस्तावित लंबाई 594 किमी
है, जो मुम्बई-नागपुर एक्सप्रेस-वे के बाद देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है। वहीं भारत के
टॉप 10 लंबे एक्सप्रेस-वे में भी प्रदेश के चार एक्सप्रेस-वे पहले से ही अपना स्थान बनाए हुए हैं। गंगा
एक्सप्रेस-वे के संचालन के साथ ही शीर्ष 10 में यूपी के 5 एक्सप्रेस-वे शामिल हो जाएंगे।

31 दिसंबर तक एक्सप्रेस-वे संचालित करने के निर्देश
योगी आदित्यनाथ की ख्याति पर्सन ऑफ एक्शन के रूप बढ़ती ही जा रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं के
साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट्स को द्रुत गति से धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध योगी
सरकार अब गंगा एक्सप्रेस-वे को कार्यान्वित करने में जुटी हुई है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
कार्यदायी एजेंसी यूपीडा के अधिकारियों के साथ इस संबंध में गहन बैठक करते हुए हर हाल में साल के अंत
तक गंगा एक्सप्रेस-वे को संचालित करने के निर्देश दिये हैं। 2025 में महाकुंभ से पहले ही इस बहुप्रतीक्षित
एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा।

12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा ये द्रुतमार्ग
प्रदेश को पूरब से पश्चिम तक जोड़ते हुए ये एक्सप्रेस-वे 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके बाद
मेरठ से हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए
प्रयागराज तक की दूरी को महज कुछ घंटों में ही तय किया जा सकेगा। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ-बुलंदशहर
(एनएच 334) पर बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज में (एनएच 19) पर जूडापुर दादू गांव के समीप पर

समाप्त होगा। 7467 हेक्टेयर भूमि पर तैयार होने वाले इस एक्सप्रेस-वे परियोजना की लागत 36,230 करोड़
रुपए है।

उतर सकेंगे बड़े विमान, गंगा और रामगंगा पर बनेंगे दो लंबे सेतु
गंगा एक्सप्रेस-वे को शुरुआत में छह लेन, जबकि आगे चलकर आठ लेन में विस्तार किये जाने का प्रस्ताव है।
इसकी डिजाइन स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा होगी। एक्सप्रेस-वे पर विभिन्न स्थानों पर 9 जनसुविधा परिसरों को
विकसित किया जाएगा। वहीं दो स्थानों पर मुख्य टोल प्लाजा (मेरठ और प्रयागराज) जबकि रैम्प टोल प्लाजा
15 स्थानों पर प्रस्तावित हैं। इसके अलावा गंगा नदी पर (960 मीटर) और रामगंगा नदी पर (720 मीटर) जैसे
बड़े सेतु का निर्माण भी होना है। यही नहीं शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील के पास 3.50 किमी लंबे हवाई
पट्टी का भी निर्माण होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के दौरान चार प्रमुख विभागों से मिलने वाली 153
अनापत्तियां में से 141 को प्राप्त कर लिया गया है। इनमें एनएचएआई/पीडब्लूयडी से 48 में से 44, रेलवे से 7 में
से 7, सिंचाई विभाग से 88 में से 82 और फ्यूल पाइपलाइन से 10 में से 8 अनापत्तियां प्राप्त कर ली गई हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में मेसर्स आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स अडाणी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी बड़ी कंपनियां
लगी हुई हैं।

Related

Share809Tweet506Share202Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In