रोटरी क्लब ऑफ़ रायबरेली के सचिव स्वर्गीय राकेश अग्रवाल की स्मृति में इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा रोटरी क्लब ऑफ़ रायबरेली को एक डेड बॉडी चिलर प्रदान किया गया । इस अवसर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो राकेश कक्कड़ ने उपस्थित सदस्यों व इंडिया इंडस्ट्रीज के सदस्यों का स्वागत किया । सामाजिक कार्यो में रोटरी परिवार की निस्वार्थ सेवा से प्रभावित हो कर इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन ने रोटरी क्लब को उक्त बॉडी चिलर उपलब्ध कराया है उक्त विचार इंडस्ट्री एसोसिएशन के सचिव सिद्धार्थ जैन ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा । उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय राकेश अग्रवाल की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा । कार्यकम में रोटरी के पूर्व अध्यक्ष सुक्खू लाल चंदवानी संजय सब्बरवाल उमेश सिकरिया राजीव भार्गव अजय त्रिवेदी विकास दीक्षित सचिन मेहरोत्रा अमित जैन सुरेश चौधरी पपिंदर सिंह रजनीश कपूर आदि लोग उपस्थित थे ।




















