• Latest
  • Trending
  • All
यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय : राष्ट्रपति

यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय : राष्ट्रपति

September 22, 2023
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

September 9, 2026
रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

September 9, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

September 5, 2026

September 5, 2026
15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

September 3, 2026
, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

September 2, 2026
शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

September 1, 2026
क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

August 30, 2026
पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

August 27, 2026
श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा मंशानाथ मन्दिर बिलग्राम का किया निरीक्षण.

श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा मंशानाथ मन्दिर बिलग्राम का किया निरीक्षण.

August 18, 2026
प्रेम विवाह के विरोध में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया

प्रेम विवाह के विरोध में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया

August 16, 2026
55 वर्षीय महिला मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु मामला

55 वर्षीय महिला मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु मामला

August 13, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Wednesday, September 9, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय : राष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ

by News Editor
September 22, 2023
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय : राष्ट्रपति
545
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

– राष्ट्रपति ने निवेश, अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में यूपी की विकास यात्रा को सराहा

– यूपी आज देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई राज्य इकोनॉमी : द्रौपदी मुर्मू

– भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के संकल्प को पूरा करने में यूपी का अहम योगदान : राष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा, 22 सितंबर। उत्तर प्रदेश के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय है। प्रदेश ना सिर्फ भारत में
सबसे तेजी से बढ़ती हुई राज्य अर्थव्यवस्था है बल्कि देश के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के संकल्प को
पूरा करने में यूपी का योगदान अहम है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी
पूरी टीम का प्रयास सराहनीय है। ये बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच
दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने ट्रेड शो में शामिल हुए सभी
प्रतिभागियों को बधाई देते हुए यहां आयोजित प्रदर्शनी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

राष्ट्रपति ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा
राष्ट्रपति ने कहा कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए यूपी के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने का
प्रयास बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ट्रेड शो
में 2000 से अधिक निर्माता अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। स्थापित औद्योगिक घरानों से लेकर नये
उद्यमियों और विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधि यहां मौजूद हैं, जिससे यहां के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक
पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। उत्तर प्रदेश ने पिछले 6 साल में देश के आर्थिक विकास में अपना विशेष योगदान
दिया है। यूपी की जीडीपी 2016-17 में 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ पहुंच गई है।
इकोनॉमिक ग्रोथ की ये उपलब्धि नि:संदेह सराहनीय है।

यूपी ने आर्थिक विकास और निवेश के क्षेत्र में नये कदम उठाए
राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में यूपी ने आर्थिक विकास और निवेश के क्षेत्र में नये कदम उठाए हैं। निवेश
को सरल, व्यापार को सुगम बनाने और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को गति देने के परिणाम स्वरूप यूपी आज देश
में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत जो आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
है और शीघ्र ही यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पबद्ध है। इस राष्ट्रीय संकल्प
को पूरा करने में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक

पहुंचाने का संकल्प लिया है। भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में यूपी सरकार और यहां
की जनता महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

जी-20 सम्मेलन की सफलता से पूरा विश्व समुदाय प्रभावित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यूपी में एमएसएमई के लिए अच्छा ईको सिस्टम विकसित किया जा रहा है।
96 लाख एमएसएमई इकाइयों के साथ यूपी देश के सभी राज्यों में प्रथम स्थान पर है। लैंडलॉक राज्य होने के
बावजूद प्रदेश का निर्यात निरंतर बढ़ रहा है। राज्य का निर्यात 2017-18 में 88 हजार करोड़ से बढ़कर 1लाख
75 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। ये प्रदेश के उद्यमियों की मेहतन तथा योग्यता का परिणाम है। हाल ही में
जी-20 सम्मेलन की सफलता से पूरा विश्व समुदाय प्रभावित है। यूपी के आगरा, लखनऊ, वाराणसी और ग्रेटर
नोएडा में जी-20 के विभिन्न समिट आयोजित हुए। वहीं ग्रेटर नोएडा में अब आयोजित ये ट्रेड शो भी जरूर
सफल होगा।

प्रदेश की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा ट्रेड शो
उन्होंने कहा कि जी- 20 सम्मेलन में सर्वसम्मति से अपनाए गये डिक्लेरेशन में अनलॉकिंग ट्रेड फॉर ग्रोथ के
अंतर्गत लोकल वैल्यू क्रियेशन और एमएसएमई के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानने तथा एमएसएमई
को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने के लक्ष्यों को शामिल किया गया है। विश्व के विभिन्न देशों के 400 से अधिक
बायर्स इस ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जी-20 के
लक्ष्यों के अनुरूप भारत के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगा। राष्ट्रपति ने आयोजन में
राज्य के एक जनपद एक उत्पाद के प्रदर्शन को सराहनीय बताया। साथ ही इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त
की कि हस्तशिल्प पर आधारित उत्पादों के साथ साथ राज्य के युवा उद्यमियों विशेषकर महिला उद्यमियों
द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को प्रदेश की विकास यात्रा
में मील का पत्थर बताया।

Related

Share218Tweet136Share55Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

September 9, 2026
रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

September 9, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

September 5, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In