• Latest
  • Trending
  • All
यूपी की स्किल को मिलेगी ग्लोबल पहचान

यूपी की स्किल को मिलेगी ग्लोबल पहचान

April 27, 2023
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

September 9, 2026
रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

September 9, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

September 5, 2026

September 5, 2026
15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

September 3, 2026
, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

September 2, 2026
शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

September 1, 2026
क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

August 30, 2026
पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

August 27, 2026
श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा मंशानाथ मन्दिर बिलग्राम का किया निरीक्षण.

श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा मंशानाथ मन्दिर बिलग्राम का किया निरीक्षण.

August 18, 2026
प्रेम विवाह के विरोध में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया

प्रेम विवाह के विरोध में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया

August 16, 2026
55 वर्षीय महिला मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु मामला

55 वर्षीय महिला मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु मामला

August 13, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Friday, September 11, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home क्षेत्रीय

यूपी की स्किल को मिलेगी ग्लोबल पहचान

by News Editor
April 27, 2023
in क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
यूपी की स्किल को मिलेगी ग्लोबल पहचान
558
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

युवाओं को ग्लोबल पार्टनर्स के माध्यम से स्किल्ड बनाने की योजना पर काम कर रही योगी सरकार

युवाओं को एडवांस कोर्सेज में बनाया जाएगा स्किल्ड, देश के साथ विदेशों में भी कर सकेंगे नौकरी

वर्ल्ड स्किल सेंटर के माध्यम से ग्लोबल स्टैंडर्ड्स की स्किल सै लैस मैनपावर तैयार करने पर होगा जोर

लखनऊ,  सबको हुनर, सबको काम देने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अब युवाओं को ऐसे एडवांस
लेवल की स्किल ट्रेनिंग की योजना पर काम कर रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं की एक्सेप्टेंस सिर्फ देश ही
नहीं बल्कि विदेशों में भी संभव हो सके। सरकार प्रदेश के युवाओं को उन कोर्सेज में स्किल्ड बनाएगी, जिनके
माध्यम से युवा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी नौकरी कर सकें। इसके लिए वर्ल्ड स्किल सेंटर
प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा इससे संबंधित एक प्रस्तुतिकरण
हाल ही में मुख्य सचिव के समक्ष दिया गया है। जल्द ही इस प्रस्तुतिकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत
किया जाएगा, जिनकी मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के प्रयास शुरू होंगे।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस देगा ट्रेनिंग
वर्ल्ड स्किल सेंटर के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का उद्देश्य इंटरनेशनल एक्सपर्टीज के साथ कोलाबरेशन के माध्यम से
प्रदेश में एक ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करना है जहां प्रदेश के युवाओं की ट्रेनिंग स्किल्स को एक
नए लेवल पर ले जाया जा सके। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से युवाओं को उन कोर्सेज में ट्रेन्ड किया
जाएगा जिनकी ग्लोबल लेवल पर काफी डिमांड है। यहां ऐसे मैनपावर को तैयार किया जाएगा जो ग्लोबल
स्टैंडर्ड्स की स्किल से लैस हो। प्रदेश सरकार का मानना है कि बड़ी संख्या में प्रदेश के पढ़े-लिखे युवा विदेशों में
नौकरी के लिए जाते हैं। इनमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, पेट्रोकेमिकल इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक होते हैं।
हालांकि,स्किल के मामले में भारतीय युवा ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतरते। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में
युवाओं को ऐसी स्किल में ही तैयार किया जाएगा जो ग्लोबल डिमांड की भरपाई कर सकें। इस सेंटर ऑफ
एक्सीलेंस को ही वर्ल्ड स्किल सेंटर के रूप में जाना जाएगा।

10-15 प्रतिशत को मिलेगा ग्लोबल प्लेसमेंट
वर्ल्ड स्किल सेंटर की प्रस्तावित परियोजना में इंटरनेशनल पार्टनर के रूप में टीयूवी एसयूडी जर्मनी और
ईएचएल स्विट्जरलैंड को जोड़ने का प्रस्ताव है। एसयूडी जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनी है तो वहीं ईएचएल
स्विट्जरलैंड हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी है। इनके माध्यम से युवाओं को हॉस्पिटैलिटी
और टूरिज्म, रिटेल सर्विसेज, लॉजिस्टिक के साथ ही अकाउंट, बैंकिंग व फाइनेंस जैसे कोर्सेज में स्किल ट्रेनिंग दी
जाएगी। इसमें प्रवेश के लिए अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं पास और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की जानकारी होना

अनिवार्य होगा। साथ ही उन अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार किया जाएगा जिनकी उम्र 17 से 23 वर्ष होगी।
ट्रेन्ड युवाओं में 70 प्रतिशत को प्लेसमेंट मुहैया कराया जाएगा, जबकि 10 से 15 प्रतिशत को ग्लोबल प्लेसमेंट
दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्लोबल पार्टनर ही तैयार करेंगे कोर्स करिकुलम
प्रस्ताव के अनुसार ईएचएल और टीयूवी-एसयूडी द्वारा इंडियन और इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज की जरूरत के अनुसार
कोर्स करिकुलम को तैयार किया जाएगा। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े कोर्स की अवधि डेढ़ वर्ष और अन्य
सेक्टर्स से संबंधित कोर्सेज की अवधि एक वर्ष होगी, जिसमें इंटर्नशिप भी कराई जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार
हॉस्पिटैलिटी कोर्स की फीस 3 लाख और अन्य कोर्स की फीस 1.5 हो सकती है। ये ऐसे कोर्स होंगे जो उनके
लिए काफी लाभप्रद साबित हो सकते हैं जिन्होंने 12वीं के बाद कॉलेज छोड़ दिया है। इन सभी प्रस्तावों पर
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Related

Share223Tweet140Share56Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

September 9, 2026
रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

September 9, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

September 5, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In