• Latest
  • Trending
  • All
बढ़ती ठण्ड के बीच मुख्यमंत्री का निर्देश, जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हों रैन बसेरे

अगले वर्ष रामलला के दर्शन करने आइए, उत्तर प्रदेश आपके स्वागत को तैयार रहेगाः सीएम योगी

February 9, 2023
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

February 21, 2026
107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

February 16, 2026
महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

February 15, 2026
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

February 5, 2026
बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

February 2, 2026
हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

February 1, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Thursday, March 12, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

अगले वर्ष रामलला के दर्शन करने आइए, उत्तर प्रदेश आपके स्वागत को तैयार रहेगाः सीएम योगी

by News Editor
February 9, 2023
in अन्य खबरे, आस्था, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
बढ़ती ठण्ड के बीच मुख्यमंत्री का निर्देश, जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हों रैन बसेरे
521
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में लगातार दूसरे दिन भी गरजे यूपी के सीएम

सीएम योगी बोले- भाजपा के नेतृत्व में विकास का मॉडल बन गया है त्रिपुरा

संतों का किया आह्वान- डबल इंजन की सरकार आपके साथ है, आपका आशीर्वाद सरकार को मिले

रैलियों में खड़े रहे बुलडोजर, गीतों के जरिए बुलडोजर बाबा की हुई जय-जयकार

फटीकराय/सूर्यमणि नगर/मजलिशपुर/लखनऊ, 8 फरवरी। त्रिपुरा में दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम योगी
आदित्यनाथ ने बुधवार को तीन जनसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। विजय
संकल्प रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जितना कार्य विगत 5 वर्ष में हुआ है, उसका आधा भी
कम्युनिस्ट 35 वर्ष में नहीं कर पाए। पीएम मोदी की विकास योजनाओं को त्रिपुरा सरकार न सिर्फ धरातल पर
ला रही है, बल्कि हर जरूरतमंद को उसका लाभ मिले, इसकी भी पूरी ईमानदारी से मॉनीटरिंग की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुखिया ने त्रिपुरा के लोगों का आह्वान किया कि अगले वर्ष तक रामलला अपने मंदिर में
विराजमान होंगे, आप दर्शन करने अयोध्या आइए। पूरा उत्तर प्रदेश आपके स्वागत को तैयार रहेगा। सीएम ने
भाजपा की जीत और सीपीएम- कांग्रेस प्रत्याशियों के जमानत जब्त कराने की भी अपील की। त्रिपुरा की जनता
ने भी योगी आदित्यनाथ का जोशीले अंदाज में स्वागत व अभिनंदन किया। रैलियों में बुलडोजर खड़े रहे तो
गीतों के जरिए बुलडोजर बाबा की जय-जयकार भी हुई।

… तो कांग्रेस-सीपीएम के गुंडे खा जाते राशन
फटीकराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक व भाजपा उम्मीदवार सुधांगसु दास के पक्ष में विजय संकल्प रैली में
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 वर्ष पहले भी मैं इनके समर्थन की अपील के लिए आया था।
आपने अमूल्य वोट देकर त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनवाई तो डबल इंजन सरकार का लाभ भी देखा। सबसे
पहले कानून का राज हुआ, हिंसा समाप्त हुई, धर्मस्थल सुरक्षित हुए। महिला थाने बनाए गए, सरकारी नौकरी में
महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया। 3 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना, 2.70 लाख लोगों को
एलपीजी के निःशुल्क कनेक्शन, 2.50 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिली। कांग्रेस या
सीपीएम की सरकार में ऐसा नहीं होता था। उनके शासन में गुंडे आवास, राशन खा जाते। पीएम मोदी की
निगरानी में डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य करा रही है, इसलिए यहां रेलवे व एयरपोर्ट बन पा रहे हैं।
कांग्रेस राज में घुसपैठ व हिंसा होती थी। गाय व जानवरों को लोग उठा ले जाते थे। डबल इंजन सरकार की
ताकत है कि आज पूर्वोत्तर राज्यों में विकास हो रहा है। हर समुदाय की समस्या का समाधान हो रहा है।
सीपीएम ने 35 वर्ष और कांग्रेस ने उसके पहले तक शासन किया, लेकिन विकास से आपको वंचित रखा।
जनजातीय व अनुसूचित जाति को जमीन के पट्टे नहीं देने दिए। सीएम योगी ने भाजपा की जीत और कांग्रेस-

सीपीएम प्रत्याशी की जमानत जब्त कराने का आह्वान किया। बोले कि देश की सुरक्षा केवल भाजपा व पीएम
मोदी कर सकते हैं। घुसपैठ करने वालों पर भारत चूकता नहीं है, सर्जिकल स्ट्राइक करता है। सीएम ने कहा कि
त्रिपुरा तीनों तरफ से बांग्लादेश से घिरा है, आह्वान किया कि संत भी गांव-गांव जाकर अलख जगाएं। डबल
इंजन की सरकार आपके साथ है, आपका आशीर्वाद सरकार को मिले।

त्रिपुरा विकास का नया मॉडल बन रहा है

सूर्यमणिनगर विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ ने विधायक व भाजपा प्रत्याशी रामप्रसाद पाल के लिए वोट
मांगा। बोले कि त्रिपुरा विकास का नया मॉडल बन रहा है। 5 वर्ष में डबल इंजन सरकार ने बुलेट ट्रेन की गति
से विकास कार्य किया। कोरोना के दौरान फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन के साथ ही अब तक फ्री राशन दिए जा
रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की योजनाओं को बढ़ाया जा रहा है। सीएम ने पूछा-पहले संतों से कैसा
व्यवहार होता था। मैं भी संत परंपरा और नाथ संप्रदाय से जुड़ा हूं। देश के सबसे बड़े राज्य में जनता की सेवा
के साथ अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण को बढ़ा रहे हैं। यह केवल भाजपा ही कर सकती है। 500
वर्ष के इंतजार के बाद अगले वर्ष तक भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा। रामलला अपने मंदिर में
विराजमान होंगे तो आप अयोध्या आइए, दर्शन कीजिए, आपके स्वागत में पूरा उत्तर प्रदेश तैयार रहेगा। यह नया
भारत है, यहां आतंकवाद, हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। अगरतला एयरपोर्ट का नाम महाराजा वीर विक्रम के
नाम पर रखकर उनका सम्मान किया जा रहा है।

5 वर्ष में भाजपा ने जितना विकास किया, सीपीएम 35 वर्ष में उसका आधा भी नहीं कर पाई
मजलिशपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक
व प्रत्याशी सुशांत चौधरी को कमल चुनाव निशान पर वोट देने की अपील की। कहा कि आपकी आस्था का
सम्मान केवल भाजपा कर पाएगी। सीएम ने पूछा कि राम मंदिर का निर्माण क्या कांग्रेस या कम्युनिस्ट कर
पाते। गांव-गरीब, विकास, महिलाएं, किसान, नौजवान इनके एजेंडे में नहीं हैं। गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार इनकी पहचान है।
5 वर्ष में आपने बदलते त्रिपुरा को देखा है। इस दौरान जितना काम हुआ, सीपीएम 35 वर्ष में उसका आधा भी
नहीं कर पाई। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। हर योजनाओं का लाभ
पात्रता के आधार पर लोगों को मिल रहा है। पूर्वोत्तर में आईआईटी, आईआईएम आदि बन रहे हैं।

बुलडोजर बाबा जिंदाबाद, योगी जी जिंदाबाद से गूंज उठा सूर्यमणि नगर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सूर्यमणि नगर में दूसरी विजय संकल्प रैली की। यहां पूरा प्रांगण
बुलडोजर बाबा जिंदाबाद, योगी जी जिंदाबाद के जयकारों से गूंज उठा। रैली में बुलडोजर भी खड़े रहे तो
बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के गीतों पर युवा थिरकते भी दिखे।

Related

Share208Tweet130Share52Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In