• Latest
  • Trending
  • All
अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करेगी योगी सरकार

जी-20 से पहले चमकेंगे यूपी के सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

January 20, 2023
योगी आदित्यनाथ ने टाटा संस के 10 लाखवें वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

योगी आदित्यनाथ ने टाटा संस के 10 लाखवें वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

April 15, 2026
उद्यान मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

उद्यान मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

April 14, 2026
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती

April 14, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीज ने कर इलाज करवाया

डॉ.भीमराव अंबेडकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीज ने कर इलाज करवाया

April 13, 2026
आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा के नेतृत्व में देश भर मनाया जा रहा है डॉ भीमराव जयंती सप्ताह कार्यक्रम

आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा के नेतृत्व में देश भर मनाया जा रहा है डॉ भीमराव जयंती सप्ताह कार्यक्रम

April 12, 2026
रायबरेली में थाने से संदिग्ध फरार, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

रायबरेली में थाने से संदिग्ध फरार, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

April 10, 2026
रायबरेली में ग‍िराए जाएंगे 110 रेलवे आवास

रायबरेली में ग‍िराए जाएंगे 110 रेलवे आवास

April 9, 2026
गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए

गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए

April 7, 2026
योगी बोले- अंबेडकर की हर प्रतिमा पर छत्र लगवाएंगे

योगी बोले- अंबेडकर की हर प्रतिमा पर छत्र लगवाएंगे

April 6, 2026
वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए दो भाई : एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए दो भाई : एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

April 3, 2026
जरूरतमंद के आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था- योगी आदित्यनाथ

जरूरतमंद के आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था- योगी आदित्यनाथ

April 2, 2026
दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो गिरफ्तार

April 2, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

जी-20 से पहले चमकेंगे यूपी के सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

- मुख्यमंत्री का निर्देश- यूपी के सभी नगर निकायों का हो सौंदर्यीकरण

by News Editor
January 20, 2023
in अन्य खबरे, देश, राजनीति, राज्य
0
अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करेगी योगी सरकार
530
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

– सौंदर्यीकरण के सभी कार्य स्थाई होंगे, सम्मेलन के बाद भी बढ़ाएंगे शहरों की शोभा

– जनभागीदारी के लिए 21 जनवरी को प्रदेश में आयोजित होगा वाकाथन

– यूपी के चार शहरों में होंगी जी-20 सम्मेलन की बैठकें, मगर चमकेगा पूरा प्रदेश

– प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों से भी रूबरू होंगे विदेशी डेलीगेट्स

– शहरों के पार्क और सड़क का होगा जी-20 पर नामकरण

लखनऊ,। यूपी के चार शहरों में आयोजित होने जा रहा जी-20 सम्मेलन प्रदेश के सभी नगर
निकायों के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने वाला अवसर साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद
नगर विकास विभाग तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुट गया है। विभाग ने राज्य के सभी निकायों को
जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया
कि प्रदेश को जी-20 की मेजबानी का अवसर मिला है। ये राज्य की बेहतरीन छवि प्रस्तुत करने का एक
सुनहरा अवसर है।

नगरों की सजावट के सभी कार्य स्थाई होंगे
लोक भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश में जी-20 सम्मेलन से जुड़ी
11 बैठकों का आयोजन होगा। प्रदेश के चार शहरों वाराणसी, लखनऊ, आगरा और ग्रेटर नॉएडा में जी-20
सम्मलेन से जुड़े अलग अलग आयोजन होंगे। ये सभी आयोजन प्रदेश के आर्थिक विकास को बढ़ाते हुए जी-20
के अंतर्गत भारत की भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बनाएंगे। उन्होंने बताया कि अतिथियों के सत्कार की
हमारी परम्परा रही है। इस बार हम अपने नगरों को साफ-सुथरा, स्वच्छ और सौंदर्यीकरण करके दुनियाभर से
आने वाले अतिथियों का स्वागत करने जा रहे हैं। सजावट और सौंदर्यीकरण के सभी कार्य स्थाई निर्माण होंगे।

शहरों के सौंदर्यीकरण के लिए चल रहा जी-सिटी अभियान

उन्होंने बताया कि जी-20 सम्मेलन की पहली बैठक 11-12 फरवरी को आगरा में आयोजित होगी। इसके बाद
13 फरवरी से लखनऊ में जी-20 सम्मेलन की बैठकों का आयोजन होगा। जिन चार नगरों में जी-20 की बैठकें
हो रही हैं वहां तो व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया ही जा रहा है, इसके साथ साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों को
सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिये गये हैं। इस आवभगत के लिए पूरे प्रदेश को तैयार किया जा रहा है। हमने
यूपी जी-सिटी का अभियान शुरू किया है। प्रयास ये है कि हम अपने शहरों को कैसे वैश्विक नगरी के रूप में
डेवलप कर सकें। प्रदेश के नगरों को वर्ल्ड क्लास बनाने का ये अभिनव प्रयास है।

विदेशी मेहमान होंगे डिजिटली सशक्त हुए यूपी से रूबरू
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि इस बार के भारत में आयोजित जी-20
सम्मेलन को लोकतंत्र की जननी के रूप में भी प्रोजेक्ट किया जा रहा है। प्रदेश सरकार भी इस सम्मेलन को
बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि जी-20
सम्मेलन के दौरान प्रदेश में डिजिटल एम्पावरमेंट को लेकर जितने भी कार्य हुए हैं उनको अतिथियों के सामने
प्रदर्शित किया जाए। इनमें किसान पेंशन योजना से धनराशि का डिजिटल स्थानांतरण, माइम मित्रा, सांस्कृतिक
पर्यटन (कुंभ, राम मंदिर), कोविड कंट्रोल सेंटर आदि को प्रदर्शित किया जाए।

21 जनवरी को वाकाथन और मैराथन का आयोजन
उन्होंने बताया कि जी-20 विश्व की बीस सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं का समूह है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
तथा एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश की देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका
है। ये आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधताओं, विरासत, पर्यटक स्थलों आदि को विश्व के सामने रखने
का बेहतरीन अवसर है। साथ ही इस आयोजन से प्रदेश की आम जनता को जोड़ने के लिए 21 जनवरी को
प्रत्येक जनपद में एक साथ वाकाथन और मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ लखनऊ से जी-20 सम्मेलन का झंडा दिखाकर वाकाथन का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन के
दौरान आने वाले डेलिगेट्स को एक जिला एक उत्पाद के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे इन
उत्पादों को अन्तरराष्ट्रीय मंच प्राप्त होगा।

पार्क और सड़क का जी-20 पर होगा नामकरण
अधिकारी के अनुसार आयोजन वाले शहरों को हवाई अड्डा से मुख्य शहर तक तथा अन्य स्थानों का
सुंदरीकरण, साइनेज, प्रकाश की अत्याधुनिक व्यवस्था, पेंटिंग द्वारा अपनी विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है।
इन शहरों में एक-एक पार्क व एक-एक सड़क को भी जी-20 के नाम पर रखने के निर्देश दिये गये हैं। इसके
अलावा आगरा में महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें मिशन शक्ति की उपलब्धियों पर
विशेष फोकस किया जाएगा। साथ ही जिन परियोजनाओं में अवार्ड मिले हैं उन्हें भी जी-20 सम्मेलनों के दौरान
प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की संस्कृति से रूबरू होंगे अतिथि

Related

Share212Tweet133Share53Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
योगी आदित्यनाथ ने टाटा संस के 10 लाखवें वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

योगी आदित्यनाथ ने टाटा संस के 10 लाखवें वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

April 15, 2026
उद्यान मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

उद्यान मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

April 14, 2026
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती

April 14, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In