• Latest
  • Trending
  • All
कोरोना को लेकर मुस्तैद योगी सरकार, मॉक ड्रिल में प्रयास दिखे असरदार

कोरोना को लेकर मुस्तैद योगी सरकार, मॉक ड्रिल में प्रयास दिखे असरदार

December 28, 2022
सरेनी के जदई खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल पहल

सरेनी के जदई खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल पहल

September 12, 2026
‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो’

‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो’

September 12, 2026
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का हल्ला बोल

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का हल्ला बोल

September 11, 2026
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

September 9, 2026
रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

September 9, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

September 5, 2026

September 5, 2026
15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

September 3, 2026
, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

September 2, 2026
शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

September 1, 2026
क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

August 30, 2026
पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

August 27, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

कोरोना को लेकर मुस्तैद योगी सरकार, मॉक ड्रिल में प्रयास दिखे असरदार

by News Editor
December 28, 2022
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य, स्वास्थ्य
0
कोरोना को लेकर मुस्तैद योगी सरकार, मॉक ड्रिल में प्रयास दिखे असरदार
514
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

– कोरोना के नए वेरियंट की आहट पर प्रदेश के अस्पतालों में हुई
मॉक ड्रिल, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

– प्रदेश के 75 जिलों के 400 से अधिक अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल

– मॉक ड्रिल में प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी रहे
मौजूद

– डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर मॉक ड्रिल के बने गवाह

लखनऊ, 27 दिसंबर: एक बार फिर दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे
कोविड के नए वेरियंट बीएफ7 की आहट से देश में स्वास्थ्य विभाग
अलर्ट मोड में है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर
मंगलवार को प्रदेशभर में कोरोना के नए वेरियंट को परखने और
बचाव के लिए डेडीकेटेड हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल हुई, जिसमें वेंटीलेटर,
दवा, ऑक्सीजन की उपलब्धता को परखा गया। इस दौरान आईसीयू
वार्ड में ऑक्सीजन प्लांट के प्रेशर की बारीकी से जांच की गई। प्रदेश
के 75 जिलों के करीब 400 से अधिक अस्पतालों में मॉक ड्रिल हुई।

इस दौरान हर जिले में सरकार की ओर से नियुक्त किए गए नोडल
अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस
मेडिकल ऑफिसर भी मॉक ड्रिल के गवाह बने।

नहीं होगी किसी चीज की कमी: डिप्टी सीएम
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई मॉक ड्रिल की हकीकत परखने के लिए
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुबह करीब 10 बजे राजधानी के जिला
अस्पताल बलरामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मॉक ड्रिल का शुभारंभ करते
हुए ऑक्सीजन की उपलब्धता से लेकर वेंटिलेटर, आईसीयू आदि सभी
व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि
कोरोना के नए वेरियंट को लेकर अलर्ट मोड में रहें। अस्पताल में
सभी स्टाफ बिना मास्क के न आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के इन वेरियंट को लेकर काफी गंभीर
है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर किसी भी चीज की जरूरत है
तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने दवाओं,
वैक्सीन समेत अन्य आवश्यक चीजों की उपलब्धता की बारीकी जांच
की।

वाराणसी कोरोना के नए वेरियंट को लेकर मुस्तैद
वाराणसी में जिला अस्तपाल समेत 11 अस्पतालों में वैश्विक महामारी
कोविड-19 के नए वेरियंट को लेकर मॉक ड्रिल में संसाधनों की जांच
की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आइसोलेशन
बेड की क्षमता, ऑक्सीजन की उपलब्धता व आईसीयू, वेंटिलेटर का

आंकलन किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय
में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संदीप चौधरी, अपर स्वास्थ्य निदेशक
डॉ.अंशु सिंह व मुख्य चिकित्साधीक्षक की मौजूदगी में मॉक ड्रिल हुई।
सीएमओ ने कहा कि यदि जनपद में कोरोना के मामले आते हैं तो
हम इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। दवाओं की उपलब्धता व
ऑक्सीजन की कमी नहीं है। अस्पताल के सभी कर्मचारियों को अलर्ट
कर दिया गया है, जिससे हम किसी भी आपात स्थिति में निपटने के
लिए तैयार हैं।

गोरखपुर में तय मानकों का किया निरीक्षण
गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, 100 बेड टीबी अस्पताल,
राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज, सीएचसी चौरीचौरा
और सीएचसी कैम्पियरगंज में कोविड इलाज को लेकर मॉक ड्रिल हुई।
इस दौरान तय मानकों का निरीक्षण भी किया गया। ऑक्सीजन की
उपलब्धता से लेकर वेंटिलेटर, आईसीयू आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त
पाई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दुबे का कहना है
कि जिले में कोविड प्रबंधन को लेकर सभी इंतजाम सुनिश्चित हैं।
सभी 200 वेंटिलेटर तैयार हैं। 1000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, 1000 से
अधिक बड़े सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं आवश्यकता के अनुरूप
व्यवस्थाएं बढ़ा ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला किसी भी स्थिति
से निपटने के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है।

आगरा में कोविड मरीजों के लिए 1402 जनरल और 344 आईसीयू
बेड आरक्षित
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरौली अहीर, सीएचसी खंदौली, सीएचसी सैंया
और सीएचसी बाह में बने कोविड वार्ड में मॉक ड्रिल की गई। कोरोना
के खतरे को देखते हुए सभी अस्पतालों में डमी कोविड मरीज को
भर्ती करने से लेकर इलाज मुहैया कराने तक की मॉक ड्रिल की गई।
मॉक ड्रिल के जरिए देखा गया कि किस स्तर पर परेशानी आ रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए
वेरिएंट को देखते हुए कोविड मरीजों के लिए कुल 1402 जनरल बेड
और 344 आईसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं। सभी चयनित सीएचसी
पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं जिला
अस्पताल में 40 बेड, एसएन मेडिकल कॉलेज में 68 बेड का कोविड
वार्ड बनाया गया है। साथ ही सभी सीएचसी में चार-चार बेड का
कोविड वार्ड बनाया गया है।

बरेली में सब कुछ मिला दुरुस्त
बरेली कमिश्नर संयुक्ता समद्​दार ने मॉक ड्रिल के दौरान वेंटीलेटर
की उपलब्धता, क्रियाशीलता, आईसीयू वार्ड में हाई फ्लो नसल कन्यूला
बाई पैक मशीन की जानकारी ली। इसके अलावा कोविड-19 के लिए
आवश्यक औषधि और वैक्सीन का भी जायजा लिया। अस्पताल
परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह एक्टिव था।
ऑक्सीजन प्लांट का प्रेशर प्योरिटी मानकों के अनुरूप पाया गया।

ऑक्सीजन एयर फ्लो 960 एलपीएम, प्यूरिटी भी 93 प्रतिशत तथा
प्रेशर 4 से 5 की रेंज में पाया गया। ऑक्सीजन प्लांट से सभी बेड में
पाइप लाइन द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है। उन्होंने बताया
कि कोरोना को लेकर 300 बेड के हॉस्पिटल को तैयार किया गया है,
जहां शुरुआती चरण में कोविड से बचाव के लिए 75 बेड और 33
वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 161 ऑक्सीजन
कंसंट्रेटर, 48 लीटर के 290 ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर उपलब्ध हैं।

प्रयागराज में 1532 बेड आरक्षित
प्रयागराज के 8 अस्पतालों में कोविड के नए वेरियंट से निपटने को
लेकर तैयारियों की मॉक ड्रिल की गई। प्रयागराज के स्वरूप रानी
नेहरू अस्पताल, लेवल 1 हॉस्पिटल में फूलपुर, कोटवा मांडा और राम
नगर के अलावा लेवल 2 में रेलवे हॉस्पिटल, बेली हॉस्पिटल और
यूनाइटेड मेडी सिटी हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल हुई। मॉक ड्रिल इंचार्ज
डॉक्टर वरुण के मुताबिक जिले में कोविड से निपटने के लिए 1532
बेड उपलब्ध हैं। वहीं 10 ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। इसके अलावा
अस्पतालों में कुल 317 वेंटिलेटर हैैं। साथ ही 458 ऑक्सीजन
कन्संट्रेटर भी उपलब्ध हैं जिनमें दस लीटर के 279 और 5 लीटर के
176 हैं ।

झांसी में मॉक ड्रिल के दौरान अलर्ट रहे सभी
झांसी के जिला चिकित्सालय और महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज
में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अफसर

और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। इस दौरान ऑक्सीजन की
उपलब्धता, ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, आईसीयू, वेंटीलेटर और दवाओं की
उपलब्धता की जांच की गई। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल में
कमियां मिलने पर अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर
उन्हे जल्द से जल्द पूरा करने पर मंथन किया। वहीं कुछ छोटी-छोटी
कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।

Related

Share206Tweet129Share51Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
सरेनी के जदई खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल पहल

सरेनी के जदई खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल पहल

September 12, 2026
‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो’

‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो’

September 12, 2026
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का हल्ला बोल

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का हल्ला बोल

September 11, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In