• Latest
  • Trending
  • All
मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

December 23, 2022
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

February 21, 2026
107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

February 16, 2026
महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

February 15, 2026
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

February 5, 2026
बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

February 2, 2026
हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

February 1, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Thursday, March 12, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क के लिए आमजन को करें जागरूक: मुख्यमंत्री

by News Editor
December 23, 2022
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य, स्वास्थ्य
0
मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
543
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

मुख्यमंत्री का निर्देश, नए वैरिएंट पर नजर रखें, हर पॉजिटिव केस की
कराएं जीनोम सिक्वेंसिंग

उत्तर प्रदेश में स्थिति सामान्य, विगत 24 घंटे में एक भी नया मरीज
नहीं

मुख्यमंत्री का निर्देश, कोविड टेस्टिंग और टीके की प्रीकॉशन डोज को
बढ़ाएं

घबराने की नहीं, सतर्कता-सावधानी की जरूरत: मुख्यमंत्री

आइसीसीसी को करें एक्टिव, एएनएम, आशा बहनों, आंगनबाड़ी
कार्यकर्त्रियों का लें सहयोग: मुख्यमंत्री

एमएसपी पर हुई बाजारा की खरीद उत्साहजनक: मुख्यमंत्री

● विभिन्न देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ जी ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित उच्चस्तरीय टीम-09
के साथ गुरुवार को प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए।
—————————–
¶¶ यद्यपि विभिन्न देशों में विगत एक सप्ताह से कोविड के नए
केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में स्थिति सामान्य
है। दिसम्बर माह में प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.01% रही है।
वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 62 है। विगत 24 घंटों में
27,208 हजार टेस्ट किए गए और एक भी नए मरीज की पुष्टि नहीं
हुई। इसी अवधि में 33 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।

¶¶ प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में कोविड से बचाव के लिए ट्रेस, टेस्ट,
ट्रीटमेंट और टीका की रणनीति सफल सिद्ध हुई है। संभव है आने
वाले कुछ दिनों में नए केस में बढ़ोतरी हो, ऐसे में हमें अलर्ट रहना
होगा। यह समय घबराने का नहीं, सतर्क और सावधान रहने का है।
कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। अस्पतालों, बस,
रेलवे स्टेशन, बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस
मास्क लगाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करें। पब्लिक एड्रेस
सिस्टम को एक्टिव करें।

¶¶ कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए।
चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग बेहतर समन्वय के साथ तैयारी करें।

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति के परामर्श के अनुसार आगे
की नीति तय की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से सतत
संपर्क-संवाद बनाए रखें।

¶¶ कोविड के नए वैरिएंट पर सतत नजर रखी जाए। जो भी नए केस
मिले, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। दैनिक टेस्टिंग को बढ़ाया
जाए। गंभीर, असाध्य रोग से ग्रस्त लोगों, बुजुर्गों को विशेष सावधानी
बरतनी होगी।

¶¶ कोविड प्रबंधन में इंटेग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की
उपयोगिता का हम सभी ने अनुभव किया है। गृह, स्वास्थ्य और नगर
विकास विभाग परस्पर समंन्वय के साथ आइसीसीसी को फिर से
एक्टिव करने की तैयारी करें।

¶¶ प्रधानमंत्री जी के मंत्र "जहां बीमार-वहीं उपचार" की भावना के
अनुरूप ग्राम प्रधानों, एएनएम, आशा बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का
सहयोग लिया जाए। कोविड के खिलाफ अब तक की लड़ाई में इन
लोगों ने बड़ी भूमिका निभाई है। इस वर्ग को पुनः एक्टिव करें। ताकि
यह अपने क्षेत्रों में बीमार, कोविड लक्षण युक्त लोगों पर नजर रखें,
जरूरत के अनुसार तत्काल अस्पताल/डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध
कराएं।

¶¶ कोविड के बीच अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट के लिए बड़े
पैमाने पर कार्य किया गया था। हर जिले में आईसीयू, वेंटिलेटर,
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। सभी अस्पतालों में
चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की
समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र, हर
अस्पताल में पर्याप्त संसाधन होने चाहिए।

¶¶ चिकित्सा संस्थानों की अद्यतन आवश्यकताओं का परीक्षण करते
हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों के नए पद सृजित किए जाएं। पुराने पदों में
कोई कटौती न की जाए। यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया
जाए।

¶¶ अच्छी गुणवत्ता के साथ दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध हों, यह
राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश
में जीवनरक्षक दवाओं की कमी न हो। मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन
की कार्यपद्धति में सुधार की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री स्तर से
विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाए।

¶¶ एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज लक्ष्य के सापेक्ष विगत दिनों 06
जनपदों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए
प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए 42 कंपनियों/संस्थाओं ने
अपनी रुचि दिखाई है। योग्य और समर्थ का चयन कर यथाशीघ्र
मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

¶¶ कोविड संक्रमण से बचाव में टीके की उपयोगिता स्वयंसिद्ध है।
39.06 करोड़ वैक्सीनेशन डोज के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टीका
लगाने वाला राज्य है। प्रदेश में 4.48 करोड़ प्रीकॉशन डोज भी लगाए
जा चुके हैं। कोविड के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रीकॉशन डोज लगाए
जाने में तेजी की अपेक्षा है। लोगों को प्रीकॉशन डोज की जरूरत और
उपयोगिता के बारे में जागरूक किया जाए।

¶¶ प्रयागराज माघ मेले के व्यवस्थित आयोजन के लिए अंतर
विभागीय समन्वय के साथ कार्य हो। कल्पवासियों, श्रद्धालुओं, साधु-
संतों, को पूर्व में मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

¶¶ प्रदेश में पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हुई बाजरा की
खरीद की प्रगति उत्साहजनक है। अब तक 45000 मीट्रिक टन खरीद
हो चुकी है। किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
किसी भी जिले में कमी न हो।

Related

Share217Tweet136Share54Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In