• Latest
  • Trending
  • All
मुर्मू के चयन से खींच दी बड़ी लकीर

मुर्मू के चयन से खींच दी बड़ी लकीर

June 25, 2022
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

February 21, 2026
107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

February 16, 2026
महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

February 15, 2026
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

February 5, 2026
बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

February 2, 2026
हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

February 1, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Thursday, March 12, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

मुर्मू के चयन से खींच दी बड़ी लकीर

by News Editor
June 25, 2022
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, चुनाव, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
मुर्मू के चयन से खींच दी बड़ी लकीर
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर भाजपा नीत एनडीए ने
विपक्ष के सामने एक बड़ी लकीर खींच दी है। उसने लगातार यह साबित किया है
कि उसके लिए अपने संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ध्येय, समाज के
अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना, सिर्फ नारा नहीं हकीकत है। दलित समाज
से ताल्लुक रखने वाले रामनाथ कोविंद के बाद अब आदिवासी समाज से आने वाली
मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाना महज संयोग नहीं वरन एक
सुविचारित कदम है। इस एक कदम से भाजपा ने समाज एक बड़े वर्ग को बड़ा संदेश
दिया है। इसमें महिलाएं, दलित और आदिवासी समाज शामिल हैं।
राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू का चयन भाजपा की अंत्योदय की धारणा के
बिल्कुल अनुरूप है। वह संदेशप्रद और मूल्यपरक राजनीति में फिट बैठती हैं।
राष्ट्रपति भवन में उनकी उपस्थिति सांकेतिक रूप से इस तर्क को मजबूत करेगी कि
भाजपा ने दलितों और वंचितों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए
राजनीतिक संस्थाओं का सही मायने में लोकतंत्रीकरण किया है। यही नहीं इस
चयन से इस नैरेटिव को और मजबूती मिली है कि भाजपा दलित, आदिवासी और
गरीबों को राजनीति को मुख्य धारा से जोड़ने की सही मायनों में हिमायती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस तथ्य को स्वीकार
किया है कि मुर्मू की आदिवासी छवि, उनकी सरलता और साधारण पृष्ठभूमि को
पार्टी ने गंभीरता से लिया था।
हालांकि, इसका सीधा निष्कर्ष निकालना कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की
उम्मीदवारी का इस्तेमाल पार्टी द्वारा आदिवासी मतदाताओं के बीच जगह बनाने के
लिए किया जा रहा है, यह दो कारणों से व्यवहारिक रूप से गलत है। पहला,
भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर पहले से ही आदिवासी मतदाताओं की पहली पसंद रही है।
लोकनीति-सीएसडीएस के राष्ट्रीय चुनाव अध्ययन से पता चलता है कि 2019 के
लोकसभा चुनाव में 44 फीसद आदिवासियों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट
दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर केवल 31 फीसद एसटी वोट प्राप्त करने
में सफल रही। भाजपा के लिए आदिवासी वोटरों का भारी उत्साह और समर्थन
केवल कुछ आदिवासी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है। पार्टी को राज्य स्तर पर भी हुए
स्थानीय चुनावों में भी आदिवासी समुदायों का भारी जनसमर्थन मिला है।
दूसरा, हाल के वर्षों में आदिवासियों के मतदान में असाधारण वृद्धि हुई है।
लोकनीति सीएसडीएस-2019 का सर्वेक्षण दर्शाता है कि उस चुनाव में 72 फीसद

आदिवासियों ने मतदान किया, जो औसत राष्ट्रीय मतदान (62 फीसद) से बहुत
अधिक था। इसका सीधा सा मतलब है कि प्रचलित धारणाओं के विपरीत,
आदिवासी समुदाय अब राजनीति रूप से अलग-थलग नहीं हैं। अब वह चुनावी
राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेता है और उनके इस राजनीतिक उत्साह का लाभ
निश्चित ही भाजपा को मिला है।
मुर्मू की देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवारी, भाजपा की पीड़ितों, शोषितों
और वंचितों के कल्याण की राजनीति के दो महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित करती
है। मसलन, भाजपा अब केवल मध्यवर्गीय, सवर्ण, शहरी आधारित हिंदू पार्टी नहीं
रह गई है। उसने पिछले कुछ वर्षों में सही अर्थों में खुद को एक प्रभावपूर्ण राष्ट्रीय
पार्टी के रूप में तब्दील किया है। पार्टी ने प्रभावी तरीके से सभी सामाजिक समूहों,
जातियों और समुदायों के बीच अपने जनाधार का विस्तार किया है। विभिन्न
अध्ययनों से पता चलता है कि भाजपा ने भारतीय समाज के हाशिए पर रहने वाले
वर्गों, अति-दलितों, निम्न ओबीसी, और अति पिछड़े आदिवासियों को संगठित करने
के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। इन हाशिए पर पड़े लोगों को राष्ट्र की मर्यादा और
गौरव के नाम पर एकजुट कर हिंदुत्व की विचारधारा के साथ जोड़ा गया है।
इस सोशल इंजीनियरिंग ने पार्टी की दो तरह से मदद की है। पहली यह कि
भाजपा समाज के सबसे कमजोर वर्गों के प्रतिनिधि के रूप में दिखती है। इसके साथ
ही हिंदू एकता को मजबूती मिलने से उसे वैचारिक लाभ होता है। जिससे वैचारिक
व राजनैतिक विरोधियों से मुक़ाबला करने में मजबूती मिलती है। मुर्मू का नामांकन
हिंदुत्व आधारित निम्न वर्गीय राजनीति को दर्शाता है।
भाजपा के प्रति समाज के निम्न वर्ग का झुकाव का दूसरा पहलू यह है कि बीते
आठ सालों में, बीजेपी ने एक धारणा विकसित की है कि तथाकथित अंग्रेजी-शिक्षित
गिरोह के कुलीन वर्ग विशाल बहुमत के भारतीय गरीबों के हाशिए पर जाने के लिए
जिम्मेदार हैं। मोदी ने खुद को चाय बेचने वाले के रूप में या बड़े सपने, दूरदर्शी
सोच वाले चौकीदार के रूप में पेश कर आज के दौर में जरूरी दिख रही राजनीति
में प्रभावी योगदान दिया है। खुद को साधारण चाय वाले, पिछड़ा पेश करने के दो
राजनीतिक फायदे हैं। जिसका इस्तेमाल पिछली सरकारों द्वारा गरीबों के कल्याण
प्रति असंवेदनशील ठहराने के लिए किया जाता है। राहुल गांधी को शहजादे
(राजकुमार) के रूप में वर्णित करना हो या नेहरू को एक कुलीन ब्रिटिश समर्थक
प्रधानमंत्री के रूप में चित्रित करना इसका सटीक उदाहरण हैं। साथ ही राष्ट्रपति के
कार्यालय सहित अन्य राजनीतिक संस्थानों को क्रियाशील बनाकर उसकी महत्ता को

फिर से परिभाषित किया है। राष्ट्रपति को अब रबर स्टैंप के रूप में नहीं देखा जाता
है, जिसे एक मूक पर्यवेक्षक के रूप में दिए गए निर्देशों का पालन करना होता है।
इसके बजाय, उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी एक विशेष पहचान
कायम कर समाज के उत्थान में एक सक्रिय भागीदार के रूप में कार्य करे।
इस बात को रेखांकित करता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 3 जून को अपने
पैतृक गांव परौंख में दिया गया भाषण बेहद प्रासंगिक है। राष्ट्रपति ने कहा कि जब
नरेंद्र मोदी ने एक गरीब परिवार में पैदा हुए उनके जैसे साधारण से व्यक्ति को राष्ट्र
के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी देने की पहल की तो वह अभिभूत हो गए। यहां यह
ध्यान रखना दिलचस्प है कि कोविंद ने न केवल पीएम मोदी को उन्हें राष्ट्रपति
बनाने के लिए धन्यवाद दिया, बल्कि सक्रिय रूप से उनकी समाज के निम्न वर्ग के
कल्याण की मंशा को भी उजागर किया।

Related

Share200Tweet125Share50Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In