Contact News Publisher
भगवान केदारनाथ धाम में अब बर्फ काफी कम हो गई है जिसे देखते हुए केदारनाथ यात्रा की तैयारियां भी तेजी से शुरू हो गई हैं. मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है. पैदल मार्ग से बर्फ को पूरी तरह हटा दिया गया है ताकि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशान न हो. बाबा केदारनाथ के कपाट 6 मई से खुलेंगे.




















