Contact News Publisher
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. शुक्रवार शाम से प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हो रही है. इस दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बारिश होने की वजह से एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया है. वहीं शनिवार यानी आज भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान हैं. हालांकि रविवार को मौसम साफ हो जाएगा.






















