• Latest
  • Trending
  • All
भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार से जनता तक पहुंचायगें सरकार की उपलब्धियां

भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार से जनता तक पहुंचायगें सरकार की उपलब्धियां

December 19, 2021
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

February 21, 2026
107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

February 16, 2026
महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

February 15, 2026
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच

February 5, 2026
बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित, कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश

February 2, 2026
हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हर हर गंगे के जयकारों के साथ माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

February 1, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Thursday, March 12, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार से जनता तक पहुंचायगें सरकार की उपलब्धियां

सभी 403 वि धान सभा क्षेत्रों से गज़ुरेगी यात्राएँ वरिष्ठ केंद्रीय और प्रदेश के नेता होंगे शामिल

by News Editor
December 19, 2021
in अन्य खबरे, आस्था, क्षेत्रीय, चुनाव, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार से जनता तक पहुंचायगें सरकार की उपलब्धियां
523
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बताया कि पार्टी 19 दिसम्बर को
प्रदेश के छह स्थानों से अपनी जन विश्वास यात्रा शुरू करने जा रही है। इनके स्थान बिजनौर, मथुरा, झांसी,
अम्बेडकर नगर, बलिया और गाजीपुर से शुरू होगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी हिन्दू राजा महाराजा सुहेलदेव राजभर और
रामायण मेला के प्रणेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अम्बेडकरनगर से जन विश्वास यात्रा को
संबोधित कर रवाना करेंगे। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व कौशल
किशोर उपस्थित रहेंगे। यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर,
सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि मथुरा धाम से शुरू हो रही है। यात्रा का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
किया जाएगा। यात्रा शुभारंभ सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संतोष गंगवार एवं एटा के सांसद
राजवीर सिंह ‘राजू भैया‘ उपस्थित रहेंगे। यात्रा मथुरा से अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा,
कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी
उन्होंने कहा कि बिजनौर के विदुर कुटी से शुरू हो रही यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा। यात्रा शुभारंभ सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय
मंत्री श्री संजीव बालियान भी उपस्थित रहेंगे। बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ,
गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त
होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी से शुरू हो रही यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। यात्रा शुभारंभ सभा में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केंद्रीय मंत्री सुश्री साध्वी

निरंजन ज्योति भी उपस्थित रहेंगी। यात्रा झांसी से ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर,
जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी।
उन्होंने जानकारी दी कि भृगु ऋषि और क्रांति की धरा बलिया से शुरू हो रही यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं
मंत्री दारा सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा बलिया से होते हुए मऊ, आज़मगढ़, गोरखपुर, देवरिया,
कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती तक जाएगी।
श्री सिंह ने बताया कि महर्षि जमदग्नि की नगरी और लहुरी काशी के नाम से प्रसिद्ध गाजीपुर से शुरू हो रही
यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा किया जाएगा। यात्रा
शुभारंभ सभा में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा गाजीपुर से शुरू होकर
चंदौली, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए
अमेठी में समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के माध्यम से भारतीय जनता
पार्टी केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और 5 वर्षों की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच
लेकर जाएगी। कहा कि 2017 के चुनावों से पहले हमने यात्रा निकाली थी तब हमने पूर्ववर्ती सरकार की
खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता
का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद मोदी जी ने देश की परंपरागत चली आ रही
राजनीति को भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली
आ रही राजनीति को बदला है। उन्होंने उसे गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए,
महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान
को आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर सुनायी देता है। इस बारे में राजनैतिक दल व उनके
लोग भले ही बात न करते हों लेकिन समाज के आम आदमी भी उनकी गरीब कल्याण की योजनाओं से
प्रसन्न है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। हम उनके इसी

विजन को लेकर 2017 से जनता के हित के लिए, गरीब कल्याण की योजनाओं को सफलता पूर्वक धरातल
पर उतारने में सफल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश के बारे में सब लोग जानते हैं। पहले दंगे होते थे, माफिया
तबाही मचाई हुए थे, आम आदमी अपने अधिकारों से जबरिया वंचित था। 1947 से 2017 तक के बीच प्रदेश
में केवल डेढ़ एक्सप्रेसवे बने थे। आज उत्तर प्रदेश की गिनती एक्सप्रेवे प्रदेश के रूप में है यहां छह एक्सप्रेस वे
बन रहे हैं। आज चार शहरों से मेट्रो चल रही है, दो नए एम्स बने हैं। प्रदेश नई बढ़त के।साथ आगे बढ़ रहा है।
डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अब सब लोग अब अयोध्या जाना चाहते हैं, काशी अब विश्व पटल पर नजर आ रही
है। यहां सांस्कृतिक विरासत को विकसित किया गया है। इन यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश की 25 करोड़
जनता के बीच भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता
के बीच लेकर जाने वाले है, सभी कार्यकर्ता अपने जनपदों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद,
तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी। "हम जो
कहते हैं वो करते हैं जनता यह जानती और मानती भी है। हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के की मेहनत, केंद्र
की मोदी व राज्य की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300+
सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

Related

Share209Tweet131Share52Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In