Contact News Publisher
यूपी के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के काफिले की कथित गाड़ी से हुए हादसे पर बवाल हो गया है. हादसे के बाद किसान गुस्से में हैं. लखीमपुर खीरी के डीएम अरविंद चौरसिया की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, पांच किसानों की मौत हो गई है. हालात बहुत तनावपूर्ण हैं. संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन ने लखीमपुर पहुंचने का आह्वान किया है. यहां पहले से ही हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हुए हैं. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे अभय मिश्र मोनू पर किसानों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने के आरोप लग रहे हैं. कुछ किसान संगठनों ने फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है.




















