Contact News Publisher
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है. पूर्वांचल में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वाराणसी में कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ कमियां दिख रही थी जिसे हमने दूर करने का प्रयास किया. लेकिन कांग्रेस के पुराने और वरिष्ठ लोगों का सम्मान नहीं हो रहा है, जिसके कारण मैंने यह निर्णय लिया है.




















