Contact News Publisher
यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना विस्फोट हुआ है. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के 39 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. केजीएमयू के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. बता दें कि कुलपति बिपिन पुरी दोबारा कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इससे पहले भी उन्हें कोरोना हो गया था. कोरोना संक्रमित डॉक्टरों में सर्जरी विभाग के 20 डॉक्टर शामिल हैं. इसके अलावा यूरोलॉजी विभाग में 9 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं. क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में भी 3 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं.




















