उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर बाजार में एक दुकान में अवैध तरीके से रिफलिंग करते समय एक के बाद एक 12 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ. सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका दहला उठा. अचानक तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई.बताया जा रहा है कि, दुकान में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग होती थी. इस दुकान में रखे गए गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. भीषण धमाके से दुकान की छत उड़ गई. वहीं आसपास की दुकानों को खाली करवा दिया गया है. पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर डीएम मार्कण्डेय शाही, एसडीएम तरबगंज, नायाब तहसीलदार, सीओ तरबगंज सहित स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.




















