Contact News Publisher
यूपी में आज से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कुल खुल गए हैं. इन कक्षाओं के स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोला गया है. कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र अब स्कूल खुलने के बाद ऑफलाइन मोड में पढ़ाई करेंगे. हालांकि, स्कूलों को कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा ,स्कूलों की तरफ से भी खास इंतजाम किए गए हैं. क्लास रूम से लेकर कैंपस तक को सैनिटाइज किया गया है. इसके अलावा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है.




















