‘सामूहिक प्रयास से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है ‘ और रोटरी क्लब निरंतर इस दिशा में कार्यरत है उक्त विचार रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक गवर्नर रो पूनम गुलाटी ने रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के संयुक्त अधिष्ठापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कही ।
अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राइजिंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ । निवर्तमान अध्यक्ष रो रजनीश कपूर द्वारा उपस्थित सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया गया और सचिव रो सचिन मेहरोत्रा द्वारा वर्ष 2025-26 की आख्या प्रस्तुत की गई।
सत्र 2026-27 के नव निर्वाचित अध्यक्ष रो नवीन मेहरोत्रा उनके साथ सचिव रो. अमित कुमार लुनिया को पद की शपथ लखनऊ से पधारे असिटेंट गवर्नर डिस्ट्रिक 3120 रो एन के गुप्ता द्वारा दिलाई गई। इनरव्हील क्लब की नव निर्वाचित अध्यक्षा निधि मेहरोत्रा एवं सचिव सुनीता राजपाल को पद की शपथ निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती वैशाली चंद्रा द्वारा दिलवाई गई।
अपने स्वीकृति संबोधन में अध्यक्ष रो नवीन मेहरोत्रा ने कहा की रोटरी क्लब के ध्येय वाक्य खुद से पहले समाज की अवधारणा का पालन वर्ष भर आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्य में दृष्टिगोचर होगा । इस अवसर पर रोटरी क्लब रायबरेली की पत्रिका प्रेरणा एवं इनरवील क्लब की पत्रिका सुबोधिनी का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के वार्षिक पुरस्कार भी वितरित किए गए । कार्यक्रम का संचालन रो विनय द्विवेदी एवं श्रीमती प्रेरणा श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में रो सुखुलाल चंदवानी, रो विमल तलरेजा, रो संजय सब्बरवाल,रो संजय जीवनानी, रो ऋषि अग्रवाल, रो अभिषेक गोयल, रो विजय सिंह, रो अजय ,रो अतुल भार्गव,रो अरविंद श्रीवास्तव, रो संजय श्रीवास्तव, रो प्रखर गुप्ता, रो हरिहर सिंह रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम अधिकारी रो गोविन्द खन्ना द्वारा उपस्थित सदस्यों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।






















