ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर डलमऊ स्थित वीआईपी गंगा घाट पर आयोजित भव्य गंगा महाआरती कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, के मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए माँ गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, प्रभागीय निदेशक एवं सदस्य संयोजक जिला गंगा समिति प्रखर मिश्रा मा० अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ ब्रजेश दत्त गौड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। माँ गंगा जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गंगा महाआरती हमारी आध्यात्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है।
अविरलता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह गंगा सहित सभी जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने
गंगा महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, दीपों की अलौकिक आभा एवं भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन-कीर्तन ने पूरे श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आरती में सहभागिता कर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले नाविकों व गोताखोरो को सम्मानित किया गया।
प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एस०एस० पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, तहसीलदार मंजरी सिंह, जिलाध्यक्ष अपना दल सतेन्द्र पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






















