गोठांव गांव निवासी शिवम सिंह (23) पुत्र विशाल सिंह खेती करते थे। शाम को कपड़े की खरीदारी करने रायबरेली शहर गए थे। देर रात खरीदारी करने के बाद शिवम बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर जमालपुर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इससे पहले कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर शिवम को अस्पताल पहुंचाते, मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हालांकि आसपास मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि डिवाडर से टकराने के चलते शिवम गिरकर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये वाहन चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।




















