रायबरेली में गुरुवार को भीषण हादसा हुआ। इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक बच्ची घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।हादसा सलोन क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर टोल प्लाजा के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक पैर कट गया।हादसा सलोन क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर टोल प्लाजा के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक पैर कट गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।




















