Contact News Publisher
शिवगढ़ रायबरेली। नगर पंचायत कार्यालय शिवगढ़ के मीटिंग हाल में शनिवार को शासन द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अन्तर्गत नो मैपिंग वाले मतदाताओं के समाधान हेतु सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। एस आई आर सुनवाई शिविर के आयोजन हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवगढ़ सैय्यदा जबीं हश्मी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रुप में तैनात किया गया, इस अवसर पर बी ए लो परिवेक्षक लेखपाल अमित कुमार, बी एल ओ रेखा सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -अमित श्रीवास्तव





















