शिवगढ़ रायबरेली। विकास क्षेत्र के गोविन्द पुर ओसाह में पालीटेक्निक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान संघ संरक्षक गोविंदपुर प्रधान, राज कुमार सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया, टूर्नामेंट का पहला मैच असहन जगतपुर और पहनाशा के बीच खेला गया, उद्घाटन मैच में 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, विजेता टीम असहन जगतपुर ने 16 रनों से जीत दर्ज की, विजेता टीम के वशी खान को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग एण्ड क्वार्टर फाइनल 10 ओवर, सेमी फाइनल 12 ओवर तथा फाइनल मैच 16 ओवर का खेला जाएगा, मैच का एंट्री शुल्क 1500 रुपए निर्धारित किया गया है। पालीटेक्निक क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11000 रुपए, उप विजेता टीम को 5500 रुपए तथा मैंन ऑफ द सीरीज का खिताब पाने वाले खिलाड़ी को रेंजर साइकिल का ईनाम घोषित किया गया है। इस अवसर पर भरत मिश्रा, नारायनपुर प्रधान प्रतिनिधि वंशीलाल, पूर्व को ऑपरेटिव अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह आदि कई गणमान्य लोग तथा मुख्य आयोजक नीशू सिंह, बबलू, अजय दुबे, रिंकल आदि सभी आयोजक टीम, सहयोगी ग्रामवासी एवं हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -अमित श्रीवास्तव






















