शिवगढ़ रायबरेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय परैड पर सम्मिलित होने जा रहे रायपुर नेरुवा प्रधान रती पाल रावत को उनकी ग्राम पंचायत के लोगों ने माला पहनाकर सम्मानित कर दिल्ली के लिए रवाना किया। विदित हो कि रायपुर नेरूआ ग्राम पंचायत प्रधान रतिपाल रावत को दिल्ली की राष्ट्रीय परेड में शामिल होने के लिए पंचायती राज निदेशालय भारत सरकार की ओर से आमंत्रण पत्र मिला है। रायपुर नेरूआ के लोगों ने कहा कि प्रधान रतिपाल रावत अपने विकास कार्यों की बदौलत जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर में कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिप्रसाद, जगजीवन, त्रिभुवन, शिव बालक, अजय कुमार, संत शरण, राममिलन, बुद्धू, मायाराम, राम हरीश, विजय कुमार, नीरज शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे
रिपोर्ट -अमित श्रीवास्तव






















