इनर व्हील क्लब की स्वर्ण जयंती को और अधिक यादगार और अपने सेवा के संकल्प को अधिक मजबूत करने के लिए इनर व्हील क्लब रायबरेली ने स्वर्ण जयंती उत्सव दो दिवसीय समारोह के रूप में मनाया दिनांक 24 को कई प्रोजेक्ट किए गए जिसमें पढ़ने वाली 50 निर्धन बच्चियों को साइकिल प्रदान की गई जिससे कि उनकी शिक्षा की डगर आसान हो सके कुल 50 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग उनके पूरे वर्ष की फीस प्रदान की गई नगर पालिका परिषद इंटर कॉलेज जहां निर्धन कन्या पढ़ती हैं वहां कंप्यूटर लैब की स्थापना करने के लिए उनको दो कंप्यूटर सेट प्रदान किए गए सर्वाइकल कैंसर की भयावता को देखते हुए बच्चियों और बच्चों को वैक्सीन कैंप के अंतर्गत 50 से अधिक बच्चों को एचपीवी वैक्सीन लगवाई जो युवतियां और महिलाएं सिलाई का काम करती हैं य सीख रही हैं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भी प्रदान की गई ताकि टेलरिंग का कार्य कर सके रोटरी सेवा सदन में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 25 महिलाओं को 3 महीने की फीस भी क्लब ने दी कार्यक्रम की संयोजक पीडीसी ज्ञान लता गुप्ता अध्यक्ष डॉ वैशाली चंद्रा सचिन अलका द्विवेदी संयुक्त सचिव शिल्पी सिंह संपादक सुबरा सिंह सहसंयोजक संध्या भार्गव सहसंयोजक डॉक्टर मीरा मलिक विनीता राजपाल रेखा जीवनी अर्चना सिकरिया व क्लब के सभी सदस्य ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की




















