Contact News Publisher
रायबरेली सहित कई शहरों में आवारा कुत्तों की ट्रैकिंग के लिए शिक्षकों को लगाने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसे लेकर शिक्षकों में तो रोष है ही आम लोग भी इसे हास्यास्पद लेकिन गंभीर बता रहे हैं.बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से आदेश दिया गया है कि बच्चों को आवारा कुत्तों के हमलों से बचाने के लिए स्कूलों की बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ ही शिक्षकों को आतंक फैलाने वाले कुत्तों को ट्रैक कर उनकी रिपोर्ट भी आगे भेजनी होगी, ताकि इस पर आगे कार्रवाई हो सके. ऐसे में कहा जा रहा है कि पढ़ाने के बाद अब शिक्षक सड़कों पर डंडा लेकर निकलेंगे और आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे.




















