रायबरेली जिले में शुक्रवार को कोहरे और बदली के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिनभर लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे।
सूर्य के दर्शन न होने से गलन और बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाने के साथ-साथ हीटर जैसे उपकरणों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं, जिससे वे ठिठुरते नजर आए।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार गिरते तापमान के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। सड़क पर केवल जरूरतमंद ही दिखाई दे रहे हैं। स्कूल जाने वाले छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




















