लखनऊ में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का प्रथम स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रथम स्थापना दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के उत्थान, एकता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ साथ कई मंत्री, सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी रहे। उनके साथ मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उन्नाव से मा० सांसद स्वामी डॉ० सच्चिदानंदहरि साक्षी जी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के उद्देश्यों, अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मा० पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी ने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक चेतना पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजवीर सिंह जी ने महासभा की स्थापना को समाज के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
समारोह में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री गंगाचरण राजपूत जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद से सांसद श्री मुकेश राजपूत जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह लोधी जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री घनश्याम सिंह लोधी जी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री भैया साहब लोधी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने महासभा को समाज की आवाज बताते हुए इसके विस्तार और सक्रियता की सराहना की।
पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री गंगा चरण राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन में स्वामी ब्रम्हानंद जी के नाम से विश्वविद्यालय व मां कल्याण सिंह जी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखा जिसका करतल ध्वनि से दोनो डिप्टी सीएम सहित सभी ने समर्थन किया ।
महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मेयर भिलाई (छत्तीसगढ़) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला महासभा सुश्री नीता लोधी जी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और संगठन दोनों मजबूत होंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा महासभा श्री सौरभ सिंह वर्मा जी ने युवाओं को संगठन से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
प्रदेश स्तर पर महासभा के कार्यों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं विधायक स्याना (बुलंदशहर) श्री देवेंद्र सिंह लोधी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री साहब सिंह जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और समाज के हित में लगातार कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और समाज की एकता व संगठन की मजबूती का संदेश देकर एक नई ऊर्जा के साथ समाप्त हुआ।




















