रायबरेली के महराजगंज में दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलाने वाले 40 वर्षीय सिब्बू की महराजगंज में बस से उतरते समय मौत हो गई। वह मंगलवार शाम दिल्ली से अपने घर हलोर कस्बा लौट रहे थे। यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे महराजगंज ब्लॉक कार्यालय के सामने हुई।
निजी बस महराजगंज ब्लॉक कार्यालय के सामने रुकी। सिब्बू बस से उतरने लगे, तभी वह अचानक गिर गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस चालक के अनुसार, सिब्बू दिल्ली से महराजगंज आ रहे थे। बस उन्नाव में भी रुकी थी, जहां सिब्बू ने चाय पी थी। महराजगंज में बस रुकने पर उतरते समय वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई मोहम्मद जुगगन ने बताया कि सिब्बू लंबे समय से बीमार चल रहे थे।




















