प्रभारी मंत्री राकेश सचान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय अटल भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अमावां ब्लॉक के सिधौना कस्बे में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शिरकत की।महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मंत्री सचान ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मिशन जल शक्ति योजना के तहत ‘हर घर जल, हर घर नल’, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख किया, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।उन्होंने हाल ही में दीपावली के दौरान उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में लगाए गए स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल के बारे में भी बताया। मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को बल मिल रहा है।




















