रायबरेली। दिवाली पर शहर में चार स्थानों पर तीन दिन के लिए 18 अक्तूबर से पटाखे की दुकानें लगेंंगी। अस्थायी दुकानों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू हाे गई है। 175 दुकानों में बुधवार को 135 दुकानों का आवंटन किया गया। 40 दुकानों के आवंटन के लिए बचत भवन में लॉटरी कराई गई। 70 आवेदनों में 40 आवेदकों को दुकान लगाने के लिए चयनित किया गया।शहर के जीआईसी, आईटीआई और गोराबाजार मैदान में 50-50 पटाखा दुकानें लगेंगी, जबकि मुंशीगंज में 25 दुकानें लगाई जाएंगी। जीआईसी और आईटीआई में पुराने पटाखा दुकानदारों का ही इस बार लाइसेंस देने की व्यवस्था की गई है। जमा किए गए 330 आवेदनों में जीआईसी, आईटीआई व गोराबाजार के लिए पूर्व के लाइसेंसधारकों को दुकान का लाइसेंस दिया गया।




















