उत्तर प्रदेश पुलिस ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत रायबरेली में दलित हरिओम हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दीपक के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, हरिओम की हत्या एक अक्टूबर को हुई थी।दलित हरिओम की एक अक्टूबर को हत्या में अब तक 12 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में दीपक अग्रहरि के पैर में गोली मारी जिसके बाद वो घायल हो गया और पकड़ा गया। घायल दीपक का डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरिओम हत्याकांड में जांच के आधार पर मुख्य आरोपित दीपक अग्रहरि को चिन्हित किया गया था। पुलिस में एसयूजी की टीम दीपक की तलाश कर रही थी, इसी दौरान शुक्रवार दोपहर पुलिस को आरोपित दीपक के डलमऊ के गंगा कटरी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसओजी से साथ ऊंचाहार व डलमऊ पुलिस ने पीछा कर आरोपित की घेराबंदी की। इस पर दीपक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दीपक अग्रहरि हरिओम की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।




















