लखनऊ – नवाबों के शहर लखनऊ को फिटनेस की दुनिया में एक नया तोहफा मिला है। ‘वॉल्ट बाय विराट कोहली’ नामक प्रीमियम और अत्याधुनिक जिम का भव्य उद्घाटन गोमती नगर सेक्टर-4 में धूमधाम से किया गया। शहर के फिटनेस प्रेमियों के लिए यह जिम अब एक नई पहचान बन कर उभरा है।
इस जिम का संचालन कर रहे साजिद अहमद कुरैशी ने उद्घाटन के अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि “वॉल्ट बाय विराट कोहली” लखनऊ का अब तक का सबसे प्रीमियम और हाईटेक जिम है। यहाँ फिटनेस के शौकीनों के लिए वर्ल्ड क्लास मशीनें, लक्ज़री सुविधाएं और एक आधुनिक वाइब प्रदान की गई है, जो इसे अन्य जिमों से अलग बनाती है।हमने इस जिम को सिर्फ एक फिटनेस सेंटर नहीं, बल्कि एक अनुभव के रूप में तैयार किया है। विराट कोहली का विजन हमेशा से फिटनेस को लेकर प्रेरणादायक रहा है, और उसी सोच को ध्यान में रखते हुए इस ब्रांड को लखनऊ में लाया गया है।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
पूर्व भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त – आईएएस अनुप चंद्र पांडेय
• प्रमुख सचिव, विधि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार – विनोद सिंह रावत,आईएएस नवीन कुमार,मुकेश बहादुर सिंह सहित शहर के तमाम लोग उपस्थित रहें।




















