लखनऊ और रायबरेली की टीम की कार्रवाई, 14 सैंपल लिए गए, नोटिस जारी
रायबरेली में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में शहर और आसपास की कई दुकानों व फैक्ट्रियों पर छापा मारा गया।
टीम ने शहर के रोजाना रूट कॉर्नर स्थित गोदाम में जांच की। यहां से 14 तरह के खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और करीब 4.50 क्विंटल सामान ज़ब्त कर सील किया गया। इसमें आटा, बेसन, मसाले, तेल, मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। सभी सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
क्लियरटेक मिनरल वॉटर का सैंपल फेल
वहीं दूसरी ओर, विशेष परीक्षण में क्लियरटेक मिनरल वॉटर का नमूना मानक पर खरा नहीं उतरा। पानी में गुणवत्ता की कमी पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने प्लांट मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी, ताकि मिलावटखोरी और घटिया क्वालिटी का सामान बाज़ार में न बिक सके।




















