फिल्म को भी मात देने वाली स्टोरी नई दिल्ली एयरपोर्ट। काबुल से दिल्ली तक. मौत से जंग जीतकर पहुंचा 13 साल का बच्चा! अक्सर फिल्मों में आपने देखा होगा कि कोई शख्स हवाई जहाज के पहियों के बीच छिपकर सफर करता है… लेकिन इस बार ये हकीकत बन गई। अफगानिस्तान के 13 साल के लड़के ने ऐसा ही खतरनाक कारनामा कर दिखाया। काबुल एयरपोर्ट पर यात्रियों की गाड़ियों के पीछे-पीछे अंदर घुसा और विमान के पिछले पहिए (व्हील वेल) में छिप गया। फ्लाइट थी KAM Air की RQ4401, काबुल से दिल्ली। 94 मिनट की इस उड़ान के दौरान 30,000 फीट की ऊंचाई पर, जहां तापमान -40 से -60 डिग्री तक गिर जाता है और ऑक्सीजन नाम मात्र रहती है… वहीं ये बच्चा मौत से लड़ता रहा। तक़दीर का खेल कहिए या हिम्मत का चमत्कार उतरते वक्त विमान के टैक्सीवे पर कर्मचारियों की नज़र उस लड़के पर पड़ी, जिसने ज़िंदा बचकर सबको हैरत में डाल दिया। पूछताछ में उसने बताया वो ईरान जाना चाहता था, लेकिन गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया। अब किशोर इमिग्रेशन विभाग की हिरासत में है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे काबुल वापस भेजा जाएगा।




















