बॉलीवुड के फिल्ममेकर रविंद्र गौतम जो ‘महारानी सीजन 2’ और ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ के लिए जाने जाते हैं। अब वह एक ऐसी बायोपिक लेकर आए हैं जो दिखावे के बजाय सच्चाई पर जोर देती है। ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ में अनंत जोशी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 19 सितंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ की यात्रा को दिखाया गया है जो 22 साल की उम्र में संन्यासी बनने से लेकर 26 साल की उम्र में सबसे युवा सांसद बने। रविंद्र ने इस फिल्म को शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ को इसके लिए प्रेरणास्रोत बताया। ये बायोपिक अजय सिंह बिष्ट की असाधारण जीवन-गाथा है। इस फिल्म में अनंत जोशी ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया है।फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह हिमालय के एक शांत गांव से निकलकर योगी आदित्यनाथ बने जो एक संत, आध्यात्मिक नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग जीवनी पर आधारित यह फिल्म सिर्फ घटनाओं का वर्णन ही नहीं करती, बल्कि यह एक ऐसे व्यक्ति की आंतरिक यात्रा को भी दिखाती है, जिसने सांसारिक सुखों के बजाय भक्ति और देश सेवा को चुना। फिल्म की शुरुआत से ही दर्शक हिमालय की शांत प्राकृतिक सुंदरता में खो जाते हैं जो अजेय की यात्रा की आध्यात्मिक जड़ों को दर्शाती है। शुरुआती सीन्स उनके पालन-पोषण और उन मूल्यों को प्रभावी ढंग से पेश करती हैं, जिन्होंने उनके जीवन के प्रति दृष्टिकोण को आकार दिया। ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ का हर सीन दर्शकों को एक ऐसे युवा लड़के से जोड़ते हैं, जिसका भविष्य असाधारण होने वाला था। अजय सिंह बिष्ट का जन्म हिमालय के एक गांव में हुआ था, लेकिन उनके अनुभवों ने उन्हें आध्यात्मिक की ओर खींच लिया और अंत में देश की सेवा के लिए वे राजनीति में कदम रखते हैं। कहानी के अंत में योगी आदित्यनाथ कहते हुए सुनाई दिए कि वह जब तक हैं देश आतंक साफ करते रहेंगे।




















