थुलेडीं गांव निवासी लड्डन अपनी पत्नी हफीजुन व बच्चों के साथ घर के बाहर बैठ थे। इसी दौरान अचानक घर की कच्ची छत गिर गई। गनीमत रही की हादसे के समय कोई घर में नहीं था। पीडि़त का कहना है कि छत गिरने से उनकी पूरी गृहस्थी मलबे में दब गई है। खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।जरौला गांव में बिजली गिरने से 21 बकरियों की मौत हो गई। बकरी चरा रही सुखदेई भी झुलस गई। सुखदेई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान भागीरथ यादव ने बताया कि तहसील के अधिकारियों को हादसे की सूचना दी गई है। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे उसरे मजरे दरसवां गांव निवासी नत्थू खेत गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से नत्थू झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




















