देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को BMW की टक्कर से वित्त विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित रिंग रोड हुआ. हादसे के बाद वहां लंबा जाम लग गया. पुलिस को इस बारे में लगातार PCR कॉल मिलती रहीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक BMW कार बीच सड़क पर बुरी तरह से पलटी हुई है और एक बाइक डिवाइडर के पास खड़ी मिली. कार चला रही महिला बाइक में मार दी टक्कर चश्मदीदों के मुताबिक, कार चला रही महिला ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद महिला और उसके पति ने एक टैक्सी ली और घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया. थोड़ी देर बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.




















