Contact News Publisher
बारिश न होने से लोग उमस से परेशान थे। रविवार शाम को मौसम बदला और बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खिल गए। खेतों में तेज धूप होने से नमी कम हो गई थी और किसानों को सिंचाई का प्रबंध करना पड़ रहा था। रविवार को हुई बारिश से खेतों को भी पानी मिल गया।सितंबर में औसत से बहुत कम बारिश हुई है। अभी तक केवल 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पिछले दस दिनों से तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान किए हुए थी। रात में भी राहत नहीं मिल रही थी। रविवार शाम को मौसम बदल गया और मध्यम बारिश हुई। जिससे गर्मी कुछ कम हुई। कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।




















