• Latest
  • Trending
  • All
बढ़ती ठण्ड के बीच मुख्यमंत्री का निर्देश, जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हों रैन बसेरे

इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका

January 16, 2023
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अराजकता की आग में झोंक रहे’- सीएम योगी

November 5, 2026
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम योगी आज लखनऊ में करेंगे पदयात्रा

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम योगी आज लखनऊ में करेंगे पदयात्रा

November 3, 2026
अयोध्या का दीपोत्सव केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ रहा है – योगी

अयोध्या का दीपोत्सव केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ रहा है – योगी

November 2, 2026
जिंदा चूहे को गेट पर लटकाकर पेट्रोल से जलाया, 4 युवकों पर मुकदमा दर्ज

जिंदा चूहे को गेट पर लटकाकर पेट्रोल से जलाया, 4 युवकों पर मुकदमा दर्ज

November 2, 2026
दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ, सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश

October 31, 2026
स्पीड, स्केल, कनेक्टिविटी ने बदली उप्र की तस्वीर-योगी आदित्यनाथ

स्पीड, स्केल, कनेक्टिविटी ने बदली उप्र की तस्वीर-योगी आदित्यनाथ

October 29, 2026
नारी का अपमान करने वाला समाज विकास नहीं करता- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को अयोध्या के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया

October 27, 2026
यूपी पुलिस को मिलेंगे बढ़े हुए भत्ते-योगी आदित्यनाथ

योगी की जनसभा से 2027 का चुनावी बिगुल

October 25, 2026
श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में भोजपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 500 से अधिक लोगों की हुई जांच

श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में भोजपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 500 से अधिक लोगों की हुई जांच

October 23, 2026
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले सीएम योगी

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले सीएम योगी

October 22, 2026
50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

यूपी पुलिस को मिलेंगे बढ़े हुए भत्ते-योगी आदित्यनाथ

October 22, 2026
एम्बुलेंस देखकर CM योगी ने रुकवाया अपना काफिला

एम्बुलेंस देखकर CM योगी ने रुकवाया अपना काफिला

October 21, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • Contact us
Friday, November 6, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका

- सरकार करने जा रही 'यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' का आयोजन

by News Editor
January 16, 2023
in अन्य खबरे, आस्था, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
बढ़ती ठण्ड के बीच मुख्यमंत्री का निर्देश, जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हों रैन बसेरे
521
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपी जीआईएस) 2023 से पहले योगी सरकार देश भर के विद्यार्थियों और वर्किंग प्रोफेशनल्स को 4 लाख रुपए तक के पुरस्कार जीतने का मौका देने जा रही है। आगामी चार से पांच फरवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले ‘यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ के जरिए बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं को भी सरकार यूपी की विकास यात्रा में भागीदार बनाना चाहती है।

क्विज मास्टर कुशन पटेल के दिशा निर्देशन में आयोजित हो रही ये प्रतियोगिता तीन अलग अलग वर्गों में आयोजित की जाएगी। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही इन्वेस्ट यूपी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बिजनेस क्विज, इंडिया क्विज और इंडिया क्विज (स्कूल) की तीनों कैटेगरी के लिए अलग अलग पुरस्कार राशि का निर्धारण किया गया है।

इस क्यूआर कोड को स्कैन करके 'यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस क्यूआर कोड को स्कैन करके ‘यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन विषयों पर आधारित होगी प्रतियोगिता’

यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ के एक वर्ग ‘बिजनेस क्विज’ को मुख्य रूप से बिजनेस वर्ल्ड पर आधारित प्रश्नोत्तरियों पर केंद्रित रखा गया है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में 4 और 5 फरवरी को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बिजनेस क्विज का आयोजन होगा। इसमें विश्व के बड़े बिजनेस ब्रांड्स, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स, सिस्टम एंड प्रॉसेस, बिजनेस पर्सनालिटी सहित बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी जानकारियों पर आधारित प्रश्न होंगे। वहीं दूसरे दिन आयोजित होने वाले इंडिया क्विज और इंडिया क्विज (स्कूल) में जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स और बिजनेस वर्ल्ड से संबंधित प्रश्न होंगे।

प्रतियोगिता में कौन कर सकता है प्रतिभाग

क्विज प्रतियोगिता के दो वर्ग (बिजनेस क्विज और इंडिया क्विज) सभी के लिए खुले हैं। इसमें बिजनेस क्विज का आयोजन 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे से शाम चार बजे तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें रिटेन प्रिलिम्स राउंड और उसके बाद सेमीफाइनल राउंड होगा। आखिर में आठ टीमों को फाइनल राउंड में जगह मिलेगी। एक टीम में न्यूनतम दो सदस्य शामिल होंगे। क्विज सभी के लिए ओपेन होगी। इसके मेम्बर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी हो सकते हैं और वर्किंग प्रोफेशनल्स भी। इस वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 80 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 45 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार के तौर पर 25 हजार रुपए निर्धारित किये गये हैं।

बिजनेस वर्ल्ड की रखते हैं जानकारी तो क्विज प्रतियोगिता में हो सकते हैं शामिल

इंडिया क्विज का आयोजन 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें प्रिलिम्स में रिटेन राउंड होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाली टीम को सेमी फाइनल और फिर फाइनल राउंड के लिए चुना जाएगा। प्रिलिम्स और सेमी फाइनल पार करने वाली आठ टीमों को फाइनल में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भी प्रत्येक टीम में न्यूनतम दो सदस्य का होना जरूरी है। ये क्विज प्रतियोगिता भी सभी के लिए ओपेन है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं और वर्किंग प्रोफेशनल्स कोई भी भाग ले सकता है। टीम मेंबर एक ही संस्थान के होना जरूरी नहीं है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 80 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 45 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इंडिया क्विज (स्कूल) में केवल विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतिभाग’

यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ के तीसरे वर्ग यानी इंडिया क्विज (स्कूल लेवल) का आयोजन 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन स्क्रीनिंग राउंड के आधार पर 200 टीमों का चयन होगा।

इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल राउंड होंगे। आखिर में 8 टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया जाएगा। एक टीम में न्यूनतम दो सदस्य होना जरूरी है। ये क्विज प्रतियोगिता केवल देशभर के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी। टीम मेंबर एक ही स्कूल के होना जरूरी नहीं है। इस कैटेगरी में प्रथम आने वाली टीम को 50 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 30 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल फॉर्म को भरना होगा। इसके लिए आपको दिये गये क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। अलग अलग कैटेगरी के क्विज फॉर्मेट में प्रतिभाग करने के लिए अलग अलग फॉर्म भरने होंगे। फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही प्रकार से भरें।

Share208Tweet130Share52Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अराजकता की आग में झोंक रहे’- सीएम योगी

November 5, 2026
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम योगी आज लखनऊ में करेंगे पदयात्रा

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम योगी आज लखनऊ में करेंगे पदयात्रा

November 3, 2026
अयोध्या का दीपोत्सव केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ रहा है – योगी

अयोध्या का दीपोत्सव केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ रहा है – योगी

November 2, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In