Contact News Publisher
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। शारदा नहर पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में रामगढ़ निवासी अंकित सिंह घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से चल रही थीं। संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर के अनुसार घायल का प्राथमिक उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि स्थिति के आधार पर युवक को जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।




















