रायबरेली – डीह थाना क्षेत्र में बारात से लौट रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम निनावा निवासी अरविंद सिंह , विनय सिंह व नन्दा सिंह शनिवार को अपनी ऑल्टो कार से ग्राम अंटावा में बारात में शामिल होने गए थे। रात में वापस आते समय नगर पंचायत परशदेपुर के महावीरन मुहल्ले के पास कार अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोग टकराने की आवाज सुन कर गाड़ी की तरफ भाग कर आए और तीनों घायलों को तुरंत गाड़ी से खींच कर बाहर निकाला। सूचना कर पुलिस और परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन तीनों घायलों को निजी साधन से प्राइवेट चिकित्सालय ले गए जहां पर उनका इलाज चल रहा है।




















