Contact News Publisher
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। खिदिरपुर कॉलोनी निवासी होमगार्ड अशोक कुमार की अचानक मौत हो गई।
घटना आज सुबह की है। अशोक कुमार ड्यूटी पर जाने से पहले खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जैसे ही वह लेटे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी आनंद अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार इस समय गहरे सदमे में है। अशोक कुमार के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है।