Contact News Publisher
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य स्थित गोरखपुर (शहर) विधानसभा सीट से नामांकन किया. नामांकन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक किया. सीएम योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान उनके साथ गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे.योगी आदित्यनाथ के नामांकन के लिए प्रस्तावक के तौर पर शिक्षाविद मयंकेश्वर पांडेय और केमिकल इंजीनियर सुरेंद्र कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे.




















