Contact News Publisher
लखनऊ: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में यूपी सरकार ने एक मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी है. रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को 50-50 लाख डोज का ऑर्डर दे दिया गया है. इसके अलावा केंद्र सरकार भी उत्तर प्रदेश को वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराएगी. सीएम ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है. सरकार ने Covishield की 50 लाख डोज और Covaxin की 50 लाख डोज का ऑर्डर दिया है.




















