Contact News Publisher
हरिद्वार में महाकुंभ मेले का आगाज हो गया है. वहीं, 11 से 14 अप्रैल तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं जाएगी. ये फैसला शाही स्नान के चलते लिया गया है. आपको बता दें कि, 12 से 14 अप्रैल तक कुंभ में शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सभी ट्रेनों का ठहराव ज्लावपुर, रुड़की और लक्सर स्टेशन पर होगा. यहां से यात्रियों को बसों के जरिये मेले में पहुंचाया जाएगा. ये जानकारी जीआरपी के एसपी मंजूनाथ ने दी.




















